News1India

Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में हुआ बड़ा ट्विस्ट, इन 7 कंटेस्टेंट्स पर लटकी इविक्शन की तलवार

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18:  बिग बॉस 18 का फिनाले करीब आ रहा है, और शो में नॉमिनेशन टास्क ने खेल को और भी दिलचस्प बना दिया है। हाल ही में सारा अरफीन खान घर से बेघर हो गईं, और अब नई नॉमिनेशन लिस्ट सामने आई है। इस बार ईशा सिंह, चाहत पांडेय, रजत दलाल, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और श्रुतिका नॉमिनेट हुए हैं। आइए जानते हैं इस बार का नॉमिनेशन टास्क क्या था और किसने किसे नॉमिनेट किया।

क्या था नॉमिनेशन टास्क?

इस बार का नॉमिनेशन टास्क बेहद खास और ट्विस्ट से भरा हुआ था। घर में एक सुरक्षा दीवार लगाई गई थी, जिसमें दो घरवालों की तस्वीर लगाई जाती थीं। जैसे-जैसे टास्क आगे बढ़ा, हर कंटेस्टेंट को एक तस्वीर हटाकर दूसरी लगानी थी। एंड में दीवार पर बची दो तस्वीरों के कंटेस्टेंट नॉमिनेशन से बच गए, और बाकी सब नॉमिनेट हो गए।

किसने किसे नॉमिनेट किया?

पहले चुम ने दीवार पर विवियन डीसेना और रजत दलाल की तस्वीरें लगाईं। चाहत ने विवियन को नॉमिनेट किया और करणवीर को सुरक्षित किया। अविनाश ने रजत को नॉमिनेट कर चाहत को सेफ किया। ईशा ने शिल्पा को नॉमिनेट कर अविनाश को सेफ किया। कशिश ने शिल्पा को नॉमिनेट किया और रजत को सुरक्षित किया।

श्रुतिका ने रजत को नॉमिनेट कर करणवीर को सेफ किया।करणवीर ने शिल्पा को सुरक्षित किया और ईशा को नॉमिनेट कर दिया। विवियन ने चाहत को नॉमिनेट किया और श्रुतिका को सेफ किया। रजत ने करणवीर को नॉमिनेट किया और शिल्पा को सुरक्षित किया।

Bigg Boss 18: फिनाले से पहले गेम हुआ दिलचस्प, टॉप 10 की रैंकिंग में हुआ बड़ा उलटफेर, बॉटम 2 में ये कंटेस्टेंट्स

नॉमिनेशन लिस्ट में कौन-कौन ?

इस हफ्ते नॉमिनेशन में ईशा सिंह, चाहत पांडेय, रजत दलाल, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और श्रुतिका शामिल हैं। इन सात कंटेस्टेंट्स में से कोई एक इस हफ्ते घर से बेघर हो सकता है।

Exit mobile version