Bigg Boss 18: ChumVeer की ये हरकत कैमरे में कैद हुई, फैंस हुए हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों सुर्खियों मे है,और घर में चुम दरांग और करणवीर मेहरा का रिश्ता भी काफी चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। अब वहां इनकी एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।  जिसे देख फैंस हैरान हो गए हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों सुर्खियों मे है,और घर में चुम दरांग और करणवीर मेहरा का रिश्ता भी काफी चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। दोनों के कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। दोनों की ये केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। इनकी इस क्यूट केमिस्ट्री की वजह से उन्हें ChumVeer हैशटैग भी मिल गया है। अब वहीं इनकी एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। जिसे देख फैंस हैरान हो गए हैं।

वीडियो हुआ वायरल

Bigg Boss 18 के घर में चुम दरांग और करणवीर मेहरा एक ही बेड शेयर करते हैं, जिससे उनकी दोस्ती दिन-ब-दिन गहरी होती जा रही है। दोनों की मस्ती और खास पलों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में इनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो में दिखाया गया है कि जब घर की सारी लाइट्स बंद होती हैं, चुम और करण अपनी-अपनी रजाई में सो रहे होते हैं। इसके बाद दोनों उठकर अपनी-अपनी रजाई का एक-एक कोना उठाते हैं और एक-दूसरे के करीब आकर हग करते हैं। इस दौरान दोनों ने अपने चेहरे रजाई के अंदर ही छुपाए हुए होते हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनके बीच कुछ खास चल रहा है।

प्यार का करेंगे इजहार

खबर है कि बिग बॉस 18 के आगामी एपिसोड में करणवीर मेहरा और चुम दरांग अपनी फीलिंग्स का इजहार कर सकते हैं। टास्क के दौरान बिग बॉस चुम दरांग से सवाल पूछते हैं कि क्या वह करणवीर के लिए अपनी फीलिंग्स छुपा रही हैं? इस पर घरवाले हां में जवाब देते हैं। इसके बाद करणवीर, चुम को फ्लाइंग किस करते हैं। यह देखकर फैंस को उम्मीद है कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को लेकर खुलासा करेंगे।

यह भी पढ़े : Allu Arjun Pushpa 3: पुष्पा 3 को लेकर अल्लू अर्जुन ने किया बड़ा खुलासा, फैंस को दिया ये इशारा

Exit mobile version