Bigg Boss 18: खुल्लम-खुल्ला करणवीर के सामने अविनाश मिश्रा से चुम ने किया फ्लर्ट, खोले शर्ट के बटन, फैंस हुए हैरान

Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमे चुम दरांग अविनाश मिश्रा से फ्लर्ट करती नजर आती है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। घर में करणवीर मेहरा को अपना जीवन साथी मिल गया है। बता दें करणवीर का दो बार तलाक हो चुका है, एक बार फिर करणवीर प्यार हो गया है। करणवीर मेहरा को चुम दरांग से प्यार हुआ है। करणवीर अपने प्यार का कई बार इजहार भी कर चुके है। साथ ही इस वीकेंड के वार में भी सलमान खान ने दोनों के रिश्ते पर भी सवाल उठाए थे। इसी बीच एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमे चुम दरांग अविनाश मिश्रा से फ्लर्ट करती नजर आती है। प्रोमो देख फैंस काफी हैरान है।

प्रोमो आया सामने

Bigg Boss 18 के इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में जमकर मनोरंजन होने वाला है। इस टास्क में ईशा सिंह और चुम दरांग को अविनाश मिश्रा के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। दोनों लड़कियों को अविनाश को इंप्रेस करना होगा, और वे इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि एक्टिविटी एरिया में अविनाश बैठे होते हैं, और चुम दरांग वहां पहुंचती हैं। बाहर बैठे बाकी कंटेस्टेंट्स यह सब देखते हैं।

चुम दरांग अविनाश की खूब तारीफ करती हैं और उनके सिक्स-पैक एब्स को परफेक्ट बताती हैं। इतना ही नहीं, वह अविनाश को टच करती हैं और धीरे-धीरे उनकी शर्ट भी खोल देती हैं। इस दौरान चुम का अंदाज देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं।

ईशा सिंह इस सीन पर मजाक में कहती हैं, ये सच्ची उनकी पहली डेट है। वहीं, चुम की स्टाइल देखकर शिल्पा शिरोडकर भी चौंक जाती हैं और करणवीर मेहरा की आंखें बंद करते हुए कहती हैं, “तुम मत देखो।”

यह भी पढ़े : Pushpa 2 Box Office Collection: दूसरे हफ्ते भी नहीं थमी पुष्पा की रफ्तार, फिर तोड़ा रिकार्ड, इतने का किया कलेक्शन

प्रोमो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस चुम और करण के रिश्ते पर भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। इस प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, और अब फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Exit mobile version