Bigg Boss 18: करण वीर की दो शादियों के टूटने सच आया सामने, जानें क्यों टूटी दोनों शादियां

Bigg Boss 18 : बिग बॉस 18 के शो मे करण वीर अच्छा गेम खेल रहे है, हाल ही मे करण वीर ने अपनी दो फेलियर शादी के बारे मे बाते हैं, दोनों शादियों के टूटने की वजह का जिक्र किया है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : सलमान खान का शो बिग बॉस इस दिनों चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। घरवाले एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आते है, यही लड़ाई झड़गा दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है, शो में कई जाने-माने टीवी कलाकार शामिल हैं, जिनकी धीरे धीरे असली पर्सनैलिटी दर्शकों के सामने आ रही है। इस बार विवियन डीसेना के पास कुछ कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने की पावर मिली, और उन्होंने चाहत पांडे, रजत दलाल, करण वीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया हैं।

इस बीच, शो में दो वाइल्ड कार्ड भी आए हैं, जिनमें से एक कशिश कपूर का करण वीर मेहरा के साथ अच्छा तालमेल बनता दिख रहा है। दोनों के बीच एक नया रिश्ता भी बनता नज़र आ रहा है। कशिश ने करण से बातचीत में उनके तलाक के बारे में पूछा। करण ने खुलकर अपनी दो असफल शादियों के बारे में बताया।

करण वीर मेहरा ने बताया

करण वीर मेहरा ने बताया कि उनकी पहली शादी इसलिए नहीं चल पाई क्योंकि दोनों की पर्सनालिटी काफी अलग थी। दूसरी शादी उन्होंने लॉकडाउन के डर के माहौल में जल्दबाजी में की थी, जब उन्होंने सोचा कि जिंदगी कब तक चलेगी। उन्होंने माना कि छोटी-छोटी बातों से झगड़े शुरू होते हैं और फिर बढ़ते जाते हैं।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 : विवियन, रजत और अविनाश की हुई जबरदस्त लड़ाई, एक बार फिर बिग बॉस हाउस मे मचा 

अविनाश मिश्रा-रजत दलाल की हुई लड़ाई

आज के एपिसोड में अविनाश मिश्रा और रजत दलाल के बीच बड़ी झगड़ा होने वाला है, जो इतना बढ़ जाएगा कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो जाएगी। इस दौरान ईशा सिंह भी गिर जाएंगी। करण वीर मेहरा ने सभी को सलाह दी कि इस लड़ाई में शामिल न हों, ताकि कोई घायल न हो। करण का इस पूरी लड़ाई में समझदारी भरा रिएक्शन दिया जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

Exit mobile version