Bigg Boss 18 Promo : ‘इस बार बिग बॉस के घर में होगा बवाल…’, सलमान खान ने शेयर किया नया प्रोमो

Bigg Boss 18 Promo : इस हफ्ते 6 अक्टूबर को सलमान खान का शो बिग बॉस शुरू होने जा रहा है, इसी के चलते सलमान खान ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

Bigg Boss 18 Promo

Bigg Boss 18 Promo : टीवी का सबसे बड़ा कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस का सीजन 18 जल्द आने वाला है यह शो 6 अक्टूबर को प्रीमियर होने वाला है, प्रीमियर होने से पहले सलमान खान ने इसका नया प्रोमो शेयर किया हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि इस बार बिग बॉस के घर में बवाल होने वाला है, इस बार शो में समय का तांडव देखने को मिलने वाला है।

शो का नया प्रोमो

शो का प्रोमो लॉन्च करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘देखिए 6 अक्टूबर से बिग बॉस 18 रात 9 बजे’। सलमान खान इस नए प्रोमो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ये आंख केवल आज की सच्चाई को देखती थी, लेकिन अब एक नई आंख खुलेगी जो इतिहास का पल देखेगी, ये आने वाला कल होगा। विज्ञान का एक नया युग आएगा और समय की आंख हर छुपी साजिश को पहचान लेगी। ये जान जाएगी कि कल क्या गलत होगा। इस बार बिग बॉस में घरवाले अपने भविष्य को देखेंगे, और किसकी किस्मत बदलेगी। अब शुरू होगा समय का तांडव।

किस सेलेब्स की होगी एंट्री ?

इस बार बिग बॉस के घर में कई बड़े सेलेब्स आने वाले हैं। शो के एक नए सदस्य का प्रोमो भी सामने आया है यह कंटेस्टेंट  और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर हैं। बता दें शिल्पा ने टीवी शो और फिल्मों में काम किया है।

निया शर्मा

टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा भी बिग बॉस के घर में आने वाली हैं। इसका खुलासा रोहित शेट्टी ने अपने रियलिटी शो मे किया था। रोहित शेट्टी ने कहा था कि निया बिग बॉस का हिस्सा होने वाली हैं।

यह भी पढ़े : Singham Again Trailer : मां बनने के बाद फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह संग नजर आएंगी दीपिका 

शहजादा धामी

टीवी का फेमस शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर चुके शहजादा धामी भी बिग बॉस के घर में आने वाले हैं, इनका प्रोमो भी आ चुका है, आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शो में आने वाले  कंटेस्टेंट के प्रोमो आना शुरू हो चुका हैं।

Exit mobile version