Bigg Boss 18 : बिग बॉस हाउस में हुआ हंगामा, रजत दलाल ने दी अविनाश को धमकी, श्रुतिका ने उड़ाया विवियन का मजाक

Bigg Boss 18 : वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद बिग बॉस हाउस में खूब बवाल देखने को मिल रहा है। शो में रजत दलाल अविनाश को धमकाते हुए दिखे, दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ नए धमाके शुरू हो गए हैं। शो में दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स, दिग्विजय राठी और कशिश कपूर की एंट्री होते ही घर माहौल गर्मा गया है। दोनों के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा हुआ था, जिससे घर में हंगामा खड़ा हो गया। जब विवियन ने घर के कामों का बंटवारा करते है तो दिग्विजय वॉशरूम की सफाई करने से मना कर देते है, जिससे विवियन और दिग्विजय के बीच कहासुनी हो जाती है। इसी बीच, चाहत ने भी काम करने से इंकार कर दिया और विवियन पर भेदभाव का आरोप लगाया। इसके अलावा, अविनाश और रजत के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर भिड़ते हुए नजर आए।

रजत ने अविनाश को दी धमकी

रजत ने बहस के दौरान अविनाश को धमकी देते हुए कहा कि अगर कॉन्ट्रैक्ट न होता तो बाहर जोरदार थप्पड़ पड़ता। वहीं, शो में श्रुतिका को भी विवियन का मजाक उड़ाते हुए देखा गया।

विवियन का उड़ाया मजाक

श्रुतिका और विवियन के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन अब उन दोनों में लगातार बहस होने लगी है। श्रुतिका का मानना है कि विवियन रूड हैं। कशिश कपूर से बात करते हुए, श्रुतिका ने कहा कि विवियन खुद को बड़ा स्टार मानते हैं और अपनी स्टारडम का दावा करते हैं।

इस पर कशिश ने कहा कि अगर किसी राजा को बार-बार खुद को राजा कहना पड़े, तो वो राजा नहीं है। मजाक करते हुए श्रुतिका ने कहा, यहां तो सुपरस्टार बन कर बाथरूम ही साफ कर रहा है। इस बात पर दोनों हंस पड़ती है।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 : शहजादा ने किया शॉकिंग खुलासा, घरवालों की खोली पोल, बताए…बिग बॉस हाउस के कई 

कशिश और ईशा की हुई बहस

इसके अलावा, ईशा और कशिश के बीच भी बहस हो गई, जिसमें कशिश ने ईशा को इंसिक्योर कहा। जवाब में ईशा ने भी कशिश को खरी-खरी सुनाई। आने वाले एपिसोड में ईशा और कशिश के बीच और क्या-क्या झगड़े होते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

Exit mobile version