Bigg Boss 18 : टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस शुरू हो चुका है, और दर्शक इस सीजन के सभी सदस्यों से रूबरू हो गए है इसी के चलते इस बार बिग बॉस के घर मे रजत दलाल भी बिग बॉस का हिस्सा बने है। चलिए आपको बताते हैं रजत दलाल के बारे में आखिर यह कौन हैं। रजत दलाल सोशल मीडिया पर एक फेमस फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं, जो पावर रेस्लिंग में कई मेडल जीत चुके हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी शानदार फिजिक और वर्कआउट के वीडियो पर शेयर करते हैं।
कैरी मिनाटी के संग विवाद
हाल ही में रजत दलाल ने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी कैरी मिनाटी के साथ विवाद में शामिल होकर सुर्खियां बटोरीं थी। इस विवाद ने उनकी ऑनलाइन लोकप्रियता को और बढ़ा दिया था।
एक रोस्ट वीडियो में कैरी मिनाटी ने रजत के सिग्मा मेल्स पर मजाक उड़ाते हुए उन्हें “माइटी राजू” कहा था, और उनके माइंडसेट को बच्चों जैसा बताया था। इस झगड़े के बाद रजत ने अपना इंस्टाग्राम लाइव भी बंद कर दिया था।
रजत दलाल पर गंभीर आरोप
हाल ही में, रजत का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे और एक बाइक सवार को टक्कर मार देते हैं। जब उनके साथ बैठी लड़की ने हादसे का जिक्र किया, तो उन्होंने मजाक में कहा कि यह तो उनका रोज का काम है।
इस साल जून के महीने में, रजत पर एक युवक के साथ मारपीट करने और उसके चेहरे पर गोबर और पेशाब डालने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।
कई विवादों से नाता
इसके अलावा, रजत और फिटनेस ट्रेनर राजदीप सिसोदिया के बीच भी झगड़ा हो चुका है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से लड़ाई की इच्छा जताई थी, जिसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने इस मामले को सुलझाया था।
बता दें रजत दलाल की सोशल मीडिया पर अच्छी कमाई है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर उनके 232k सब्सक्राइबर हैं।










