Bigg Boss 18: वीकेंड के वार में सलमान खान ने ईशा को लेकर किया बड़ा खुलासा, अविनाश के उड़े होश

Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में लव एंगल्स का बनना कोई बड़ी बात नहीं है। इसी के चलते सलमान खान ने इस वीकेंड के वार पर ईशा सिंह को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसके बाद अविनाश के होश उड़ते दिखे।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में लव एंगल्स का बनना कोई बड़ी बात नहीं है। अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह के बीच की नजदीकिया बढ़ती जा रही है। इसी वजह से इन दोनों का रिश्ता चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। इसी के चलते सलमान खान ने इस वीकेंड के वार पर ईशा सिंह को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसके बाद अविनाश के होश उड़ते दिखे। अक्सर अविनाश और ईशा को एक साथ टाइम बिताते देखा जाता है। इसी बीच सलमान खान ने ईशा से कुछ सवाल किए।

ईशा से पूछे गए सवाल

सलमान खान ने हाल ही में ईशा सिंह से मजाकिया अंदाज में पूछा, घर में (Bigg Boss 18) एंट्री से पहले आपने आखिरी फोन किसे किया था?  उन्होंने शालीन भनोट की ओर इशारा करते हुए कहा, बॉयफ्रेंड नहीं होगा, क्लोज फ्रेंड होगा। शायद मैं उसे जानता होउंगा… नेचर के बहुत शांत होंगे, शालीन होंगे।  सलमान की इस बात पर ईशा शर्मा गईं और ब्लश करने लगीं। हालांकि, उन्होंने तुरंत  कहा कि वह शालीन भनोट के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं हैं।

हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं: ईशा

ईशा सिंह ने कहा कि शालीन और वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। ईशा के मुताबिक, हमने साथ काम किया है, इसलिए हमारी बॉन्डिंग काफी अच्छी है। लेकिन हमारे बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ भी नहीं है। मैं शालीन का बहुत सम्मान करती हूं और हमारी क्लोज फ्रेंडशिप के अलावा कोई और बात नहीं है।

यह भी पढ़े : Urfi Javed: उर्फी जावेद ने मिया खलीफा से तुलना पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बीच में छोड़ा शो, कहा- गाली देना कूल नहीं

करणवीर मेहरा का खुलासा

इस बीच, करणवीर मेहरा ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि खतरों के खिलाड़ी  के दौरान ईशा अक्सर शालीन के साथ वीडियो कॉल पर बात करती थीं। हालांकि, ईशा ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

Exit mobile version