Bigg Boss 18 : शहजादा ने किया शॉकिंग खुलासा, घरवालों की खोली पोल, बताए…बिग बॉस हाउस के कई राज

Bigg Boss 18 : बिग बॉस 18 के हैंडसम कंटेस्टेंट शहजादा धामी  बिग बॉस हाउस से बेघर हो गए हैं, हाल ही में एक इंटरव्यू मे शहजादा ने कई घरवालों की पोल खोली है, और विनर का भी नकाब उतार दिया है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : सलमान खान का शो बिग बॉस इस दिनों चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। घरवाले एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आते है, यही लड़ाई झड़गा दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है, इसी के चलते हाल ही में शहजादा धामी घर से बेघर हो गए है।  शहजादा धामी ने एक इंटरव्यू मे बिग बॉस हाउस के कई राज खोले है, शहजादा धामी ने ईशा, विवियन डीसेना को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए कि वह घर से बाहर आने के बाद भी छा गए हैं। उन्होंने कई घरवालों की पोल खोली है और दुश्मनों के बारे मे बताया है, आइए जानते है घरवालों के बारे मे शहजादा ने क्या बोल ?

अपना खेल बताया बेहतरीन

सबसे पहले, शहजादा ने Bigg Boss 18 से बाहर आने के बाद सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनका खेल क्यों नहीं दिखा, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। उन्होंने अच्छा खेला और बेवजह के मुद्दे नहीं उठाए। जो उन्हें सही या गलत लगा, उन्होंने उस पर अपनी राय दी।

विवियन को बताया अपना दुश्मन

जब शहजादा से विवियन के बारे में पूछा गया कि उन्हें घर का लाडला कहा जाता है, तो क्या वह सच में लाडला हैं, तो शहजादा ने जवाब दिया कि लगता है विवियन ने खुद को सच में लाडला मान लिया है। इसके अलावा, शहजादा ने विवियन को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा कि उन्हें विवियन से सबसे ज्यादा नफरत है।

ईशा सिंह को कहा चुगलखोर

जहां तक एलिस का सवाल है, शहजादा ने उनके बारे में कुछ खास नहीं कहा, लेकिन ईशा सिंह को उन्होंने घर की चुगलखोर बताया। उन्होंने कहा कि ईशा हमेशा घर में दूसरों के बारे में कानाफूसी करती रहती हैं।

यह भी पढ़े : Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन ने पर्सनल लाइफ को लेकर तोड़ी चुप्पी, रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर किया 

रजत को बताया विनर चेहरा

जब शहजादा से पूछा गया कि वह कौन है, जिसे वह टॉप 5 में नहीं देखना चाहते, तो उन्होंने रजत दलाल का नाम लिया। शहजादा ने कहा कि रजत वह है, जो आगे जाना चाहिए, और उनका नाम सुनकर हमें भी थोड़ी हैरानी हुई।

Exit mobile version