Bigg Boss 18 : राशन के लिए बिग बॉस ने दिया अजीब टास्क, घरवालों को करना पड़ा एक दूसरे को किस…

Bigg Boss 18 : सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 में शुरुआत से ही घरवालों को राशन के लिए परेशान होते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद एक और मौका मिला है की घरवालें पूरा राशन ले सकते है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 में शुरुआत से ही घरवालों को राशन के लिए परेशान होते हुए देखा जा रहा है। वीकेंड के वार को छोड़कर बाकी दिन घरवालों को उनकी जरूरत के मुताबिक भी खाना नहीं मिल पा रहा है। लेकिन हाल ही में तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद एक और मौका मिला है की घरवाले पूरा राशन ले सकते है। हालांकि घरवालों के लिए यह राशन हासिल करना इतना आसान नहीं था। आमतौर हम लोग हाथ से चीजें उठाते है। लेकिन घरवालों को टास्क में राशन अपने मुंह से उठाकर दूसरे  को देना था।

बिग बॉस ने दिया ऐसा टास्क

बिग बॉस ने एक अनोखे टास्क के लिए एलिस कौशिक को संचालक बनाया था, जिसमें शर्त यह थी कि अगर राशन को आखिर में पहुंचने से पहले किसी कंटेस्टेंट का हाथ लग गया या राशन गिर गया, तो टास्क की शुरुआत पहले कंटेस्टेंट से दोबारा करनी होगी। इस टास्क की शुरुआत एडिन रोज से हुई, जिन्हें कंटेस्टेंट्स के लिए राशन चुनने का अधिकार दिया गया था।

टास्क के दौरान (Bigg Boss 18) कई बार कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को किस कर लिया, तो कई बार राशन के जरिए उनकी लार दूसरों के चेहरे पर लग गई। टास्क खत्म होने के बाद हर कंटेस्टेंट ने कम से कम दो बार ब्रश किया। इस टास्क से दिग्विजय राठी, रजत दलाल, चुम दरांग और श्रुतिका राज का बुरा हाल हो गया था।

विवियन हुए परेशान

वहीं, विवियन डीसेना को ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) है, जो एक मानसिक स्थिति है। इस कंडीशन में व्यक्ति सफाई को लेकर बेहद होता है और अपनी चीजों या शरीर को दूसरों का छूना पसंद नहीं करता। विवियन तो अपना मग किसी और के हाथ लगने पर भी दोबारा धोते हैं। इस कारण, राशन वाले टास्क में उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हुई। हालांकि, घरवालों को राशन दिलाने के लिए उन्होंने टास्क पूरा किया।

यह भी पढ़े :The Sabarmati Report : मध्य प्रदेश के बाद इस राज्य मे टैक्स फ्री हुई विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट

Exit mobile version