Bigg Boss 18: क्या इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन, दिग्विजय के बाद कौन होगा बेघर ?

Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। घर की कमान कब किसके पास चली जाए पता ही नहीं। वहीं अब खबरों की मानें तो इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों खू सुर्खियां बटोर रहा है। घर की कमान कब किसके पास चली जाए पता ही नहीं। फिनाले करीब है और घरवालें ऐक्टिव मोड पर आ गए है। सभी अपना गेम दिखा रहे है। हाल ही में दिग्विजय सिंह राठी घर से बेघर हो गए है। दिग्विजय के बेघर होने से फैंस को बाद झटका लगा है। वहीं अब खबरों की मानें तो इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

हो सकता है डबल एविक्शन 

Bigg Boss 18 में इस हफ्ते टाइम गॉड की जिम्मेदारी श्रुतिका अर्जुन को सौंपी गई थी। हालांकि, वह अपनी इस भूमिका को सही तरीके से निभाने में नाकाम रहीं, जिसके चलते बिग बॉस ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। सजा के तौर पर बिग बॉस ने सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया है।

लेडी खबरी के एक्स (ट्विटर) हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस हफ्ते Bigg Boss 18 के घर में डबल एविक्शन हो सकता है। नॉमिनेशन की लिस्ट में श्रुतिका को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। इसमें विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह जैसे स्ट्रांग खिलाड़ी शामिल हैं।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18: घर में मचा बवाल, सारा ने खड़ा किया तमाशा, इन घरवालों की बजेगी बैंड

हालांकि, डबल एविक्शन को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है, तो यह फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज और झटका दोनों हो सकता है।

यह भी पढ़े : Baby John: इसे क्लैश नहीं, दोस्ती कहें’ एटली ने बेबी जॉन और पुष्पा 2 की रिलीज पर दी ये सफाई

Exit mobile version