Bigg Boss 18 : गंदे दांतों की वजह से विवियन डीसेना हुए ट्रोल, पत्नी नूरान ने ट्रोलर्स को लगाई जमकर फटकार, सोशल मीडिया पर हुआ हंगामा

Bigg Boss 18 :  सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में विवियन डिसेना को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। उन पर आरोप लगा है कि वह गुटखा,तंबाकू खाते हैं, इसी के चलते विवियन का सपोर्ट करने उनकी वाइफ नूरान आई हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : टीवी का मोस्ट फेमस रीएलिटी शो बिग बॉस 18 मे विवियन डीसेना काफी सुर्खिया बटोर रहे है। विवियन डीसेना के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे है, विवियन डीसेना कई बार घरवालों पर भारी पड़ते नजर आते है। इसी के चलते विवियन को बिग बॉस का लाडला भी कहा जाता है। लेकिन हाल ही में विवियन डीसेना अपने दांतों की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे है। दर्शकों ने यह आरोप लगाया कि विवियन डीसेना गुटखा तंबाकू और खाते हैं. इन दावों का जवाब देते हुए विवियन डीसेना की पत्नी नूरान अली उनके बचाव के लिए सामने आई है। उन्होंने लोगों का जवाब देते उनकी की बैंड बजा दी है।

विवियन डीसेना हुए ट्रोल

इन दिनों बिग बॉस 18 के विवियन डीसेना सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। दरअसल, उनके गंदे दांतों की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि विवियन ने धूम्रपान, शराब और गुटखा का सेवन कर अपनी सेहत को नुकसान पहुंचा रहे है, इसकी ही वजह से उनके दांत खराब हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके मुकाबले अविनाश मिश्रा को बेहतर बताया है।

वाइफ ने दिया जवाब

इस आलोचना का जवाब विवियन की पत्नी नूरान अली ने दिया है। नूरान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने लिखा, जो लोग ये कह रहे हैं कि वह गुटखा या तंबाकू का सेवन करते हैं, क्या वे उनके साथ रहते हैं? यहां लोग कुछ भी कह देते हैं, और विवियन एक ब्रांड का ऑर्गेनिक तंबाकू इम्पोर्ट करते हैं, तो क्या वह इसे खाएंगे? नूरान ने ट्रोलर्स पर तंज कसते हुए कहा कि लोग बिना सोचे-समझे एक शब्द पकड़कर बेतुकी बातें लिखते हैं।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 : ट्रोल हुए एलिस और अविनाश, बाहों मे बाहों डाले सोती दिखें दोनों , फेंस ने बॉयफ्रेंड को किया टैग, वीडियो वायरल

नूरान लगातार अपने पति का समर्थन कर रही हैं और ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन फैंस का धन्यवाद भी कर रही हैं जो विवियन सपोर्ट कर रहे है।

Exit mobile version