Site icon News1India

BiggBoss 18 : कौन है वो कॉमेडियन जो BiggBoss स्टेज पर सलमान के साथ आएगा नज़र…

BiggBoss 18 :  सलमान खान के टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। अब 6 अक्टूबर से इस शो का 18वां सीजन शुरू होने जा रहा है, जिसकी तारीख हाल ही में घोषित की गई है।

अनाउंसमेंट के बाद से शो और भी ज्यादा चर्चा में है। अब खबर आ रही है कि इस सीजन में एक कॉमेडियन भी नजर आएंगे, और वह कोई और नहीं बल्कि कृष्णा अभिषेक हैं। उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी दी है।

सामने आए एक वीडियो(BiggBoss 18) में कृष्णा मेकअप रूम में बैठे दिखाई दे रहे हैं। तभी उनके फोन पर ‘बिग बॉस’ का मैसेज आता है, जिसमें बिग बॉस कहते हैं, “बिग बॉस जानते हैं कि कृष्णा आप जल्द ही अपने दोस्तों के साथ हॉलिडे पर जाने वाले हैं।” ये सुनकर कृष्णा कहते हैं, “बिग बॉस को कैसे पता चला कि मैं बैंकॉक जा रहा हूं? कश्मीरा (कृष्णा की पत्नी) को पता न चल जाए, मैं ये मैसेज डिलीट कर देता हूं।”

कौन है वो कॉमेडियन ?

कृष्णा कहते हैं, “यार, ये ‘बिग बॉस’ तो अब भविष्य भी देखने लगे हैं। इस बार तो बहुत मजा आने वाला है। इस बार होगा टाइम का तांडव। मैं भी वहां आपसे मिलूंगा।” इस वीडियो को शेयर करते हुए कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, “हर साल की तरह ‘बिग बॉस’ आ रहा है, हमारे सलमान भाई आ रहे हैं, और उनके साथ मैं भी आ रहा हूं।”

यह भी पढ़ें : टाटा इलैक्ट्रॉनिक्स के मैन्मेंयुफैक्चरिंग प्लांट में लगी भीषण आग

कृष्णा की इन बातों से ऐसा लग रहा है कि वह सलमान के साथ स्टेज साझा करते नजर आएंगे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वह सिर्फ प्रीमियर एपिसोड में दिखाई देंगे या पूरे सीजन का हिस्सा होंगे। यह पहली बार नहीं है जब कृष्णा सलमान के शो में नजर आए हैं। इससे पहले भी वह कई बार शो में कंटेस्टेंट्स और ऑडियंस का मनोरंजन करने के लिए शामिल हो चुके हैं।

Exit mobile version