Site icon News1India

मृदुल के एविक्शन पर फूट-फूटकर रोए गौरव, बोले – ‘हमारे ग्रुप को ही बनाया गया निशाना…’

Mridul Tiwari Mid Week Eviction

Mridul Tiwari Mid Week Eviction : बिग बॉस 19 के घर में मिड वीक का ये एपिसोड लाया है एक बड़ा ड्रामा और इमोशन का तूफ़ान। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं मृदुल तिवारी के मिड वीक एविक्शन की, जिसने घर के माहौल इस वक्त को पूरी तरह बदल कर रख दिया है।

तो बात ये है कि बुधवार के दिन घर में एक स्पेशल टास्क हुआ, जिसमें बाहर से ऑडियंस भी आई थी। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को अपनी परफॉर्मेंस से सबको इंप्रेस करना था और ऑडियंस को वोटों के जरिए तय करना था कि कौन आगे बढ़ेगा और कौन बाहर जाएगा। लेकिन इस टास्क में सबसे कम वोट मृदुल तिवारी को मिले, और इसी वजह से बिग बॉस ने उन्हें शो से बाहर कर दिया।

मृदुल के अचानक जाने से हर कोई शॉक्ड 

मृदुल के अचानक जाने से घर में हर कोई शॉक्ड रह गया और एक ही पल में घर का माहोल इमोशनल हो गया। जब मृदुल घर से बाहर निकल रहे थे, तो कई कंटेस्टेंट्स की आंखों में आंसू थे। और खासकर गौरव खन्ना, जो सबसे ज्यादा इमोशनल हो गए। उन्होंने तो क्या ऐसा किसी ने भी सोचा नहीं होगा कि एक टास्क के कारण मृदुल घर से बाहर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के महिपालपुर में गूंजा जोरदार धमाका, पुलिस ने…

आपको बता दें कि मृदुल के जाने के बाद, गौरव और प्रणित मोरे गार्डन एरिया में टहलते हुए इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भी नज़र आए। प्रणित ने कहा, “हम कल परसो ही ये बात कर रहे थे कि एविक्शन टनल से होता है और कंटेस्टेंट्स को 10-15 मिनट का समय मिल जाता है। लेकिन मृदुल को सीधे यहीं से जाने के लिए कहा गया।“

“हमारे ग्रुप को तोड़ा” – प्रणीत 

इसके बाद गौरव ने भी कहा, “मैं कह रहा हूँ ये हमारे ग्रुप के साथ ही हुआ है। आवेज को निकाला, अभिषेक को बाहर किया और अब मृदुल को भी।“ वहीं प्रणित बोले, “इस ग्रुप को इन्होंने खुद तोड़ा है।“ गौरव और प्रणित ने आगे कहा कि दूसरे ग्रुप को पावर मिल जाती है, जबकि हमारे ग्रुप को श्राप मिला।

मृदुल का एविक्शन न सिर्फ घर के कंटेस्टेंट्स के लिए चौंकाने वाला था, बल्कि फैंस के लिए भी एक बड़ा झटका साबित हुआ। अब देखना ये है कि अगले एपिसोड में घर में माहौल कैसा रहेगा और क्या गौरव और प्रणित की नाराजगी किसी बड़े ट्विस्ट में बदलती है।

Exit mobile version