Site icon News1India

‘बिग बॉस 19’ में मचा धमाल! डबल एविक्शन में बाहर हुए दो कंटेस्टेंट्स, फैंस हैरान!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 : ‘बिग बॉस 19’ के घर से इस हफ्ते दर्शकों को मिला एक बड़ा सरप्राइज! शो में इस बार एक नहीं बल्कि दो-दो कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि जिन दो प्रतियोगियों को एविक्ट किया गया है — बसीर अली और नेहल चुड़ासमा, दोनों पिछले कुछ दिनों से एक-दूसरे के साथ ही दिखाई दे रहे थे।

एक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार ना तो कोई सीक्रेट रूम ट्विस्ट है और ना ही कोई गेम का बड़ा मोड़। नेहल और बसीर दोनों को सीधे तौर पर घर से बाहर कर दिया गया है, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

तान्या को मिला सलमान का सपोर्ट

वीकेंड का वार एपिसोड इस बार भी काफी भावनात्मक और ड्रामैटिक रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान तान्या काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने शहबाज से बातचीत में बताया कि जब उनका कुनिका से झगड़ा हुआ था, तब नीलम ने हमेशा उनके खिलाफ बातें की थीं।

नीलम और नेहल पर सलमान का गुस्सा

सलमान खान ने इस मुद्दे पर नीलम को फटकार लगाते हुए कहा, “तान्या ने तुम्हारे पीछे कभी कुछ नहीं कहा। वो तुम्हारी सच्ची दोस्त थी, लेकिन तुमने हमेशा उसके बारे में बातें कीं।” सलमान ने आगे यह भी जोड़ा कि, “नीलम सिर्फ तान्या की वजह से नहीं दिखती और तान्या भी नीलम की वजह से नहीं। यही बात अशनूर और अभिषेक पर भी लागू होती है।”

यह भी पढ़ें : ‘दीवानियत’ ने किया ऐसा धमाल , राणे ने आयुष्मान को छोड़ा…

सलमान के इन शब्दों से तान्या की आंखें नम हो गईं और दर्शकों ने सोशल मीडिया पर सलमान के इस समर्थन की खूब सराहना की।  जहां एक तरफ बसीर और नेहल का एक साथ बाहर होना फैंस को चौंका गया, वहीं सलमान खान का तान्या के पक्ष में खड़ा होना दर्शकों को खूब पसंद आया। ‘बिग बॉस 19’ का यह हफ्ता ड्रामा, इमोशन और ट्विस्ट से भरपूर रहा।

Exit mobile version