News1India

Bigg Boss 19 : मालती चाहर की सेक्सुअलिटी पर कुनिका का विवादित बयान, सोशल मीडिया ट्रोल्स ने लगाई क्लास

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और इसी के साथ घर का माहौल भी पूरी तरह बदल चुका है। खेल आगे बढ़ने के साथ रिश्तों की परीक्षा शुरू हो गई है—अब दोस्ती भी स्ट्रैटेजी के आगे हल्की पड़ रही है। इसी बीच घर के कई सदस्य इस समय मालती चाहर पर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं। मालती की निजी ज़िंदगी और उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर घर में कई बार बातें उठ चुकी हैं, जिनमें से कुछ काफी आपत्तिजनक रही हैं।

ताज़ा मामला एक टास्क के दौरान शुरू हुआ, जब मालती गलती से तान्या के बहुत करीब आ गईं, और इस कारण तान्या को प्लेट लगाने में दिक्कत हुई। तान्या को यह बात अखर गई और उन्होंने यह बात कुनिका सदानंद के साथ शेयर की। इसी बातचीत में कुनिका ने तान्या से फुसफुसाकर कहा कि उन्हें शक है कि मालती लेस्बियन हैं। उन्होंने कहा कि मालती के बॉडी लैंग्वेज और कुछ व्यवहार से उन्हें ऐसा आभास होता है। कुनिका की यह टिप्पणी सुनकर तान्या भी हैरान रह गईं।

सोशल मीडिया पर हंगामा

कुनिका का यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। दर्शक नेशनल टीवी पर किसी की सेक्सुअलिटी को लेकर ऐसे कमेंट करने के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं। इससे पहले फरहाना भट्ट भी कई बार मालती को लेकर इसी तरह के संकेत दे चुकी हैं। हालांकि सच्चाई क्या है—यह केवल मालती ही साफ़ कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : करोड़ो की ठगी में ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार…

वीकेंड का वार में ट्विस्ट

इस हफ्ते वीकेंड का वार की कमान सलमान खान नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी संभालने वाले हैं। शो को बायस्ड कहने और गलत टिप्पणियां करने पर रोहित, अमाल मलिक और शहबाज़ को कड़ी सुनाने वाले हैं। रोहित शेट्टी की एंट्री से घर में एक नई ऊर्जा और सख्ती दोनों देखने को मिल रही हैं।

Exit mobile version