Site icon News1India

‘Bigg Boss 19’ में हंगामा! तान्या मित्तल को शादीशुदा मर्द से हुआ प्यार, नीलम गिरी ने किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 : सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस वक्त खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं — कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी घर के अंदर अपने बर्ताव के कारण। अब एक बार फिर तान्या का नाम सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है।

दरअसल, इस बार खबरों में तान्या नहीं बल्कि उनकी करीबी दोस्त नीलम गिरी हैं, जिन्होंने उनके बारे में एक ऐसा खुलासा कर दिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया।

शादीशुदा शख्स पर आया तान्या का दिल?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में नीलम गिरी और कुनिका सदानंद बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं। बातचीत के दौरान कुनिका नीलम से पूछती हैं — “ये गुंटुआ कौन है?” इस पर नीलम मुस्कुराते हुए धीरे से उनके कान में कहती हैं कि “तान्या को एक शादीशुदा आदमी से प्यार है।”

नीलम की इस बात को सुनकर कुनिका चौंक जाती हैं। थोड़ी देर बाद जब तान्या वहां पहुंचती हैं, तो नीलम मजाक में कहती हैं — “तेरे ही बारे में बकवास कर रही थी।” इसके बाद से फैंस सोशल मीडिया पर कयास लगाने लगे हैं कि तान्या ने अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड का नाम “गुंटुआ” रखा है।

पहले भी बलराज सिंह से जुड़ा था नाम

इससे पहले तान्या का नाम बलराज सिंह के साथ भी जोड़ा गया था। कई लोगों का कहना था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस पर तान्या ने कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें : अनुपमा में फिर मचा हंगामा! गौतम-माही की शादी ने बदल दिए सारे रिश्ते…

बलराज ने जरूर एक इंटरव्यू में तान्या को “फेक” बताया था और उन पर झूठी छवि दिखाने के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने तान्या के कई दावों पर खुलकर तंज कसे थे।

फैंस कर रहे हैं चर्चा

नीलम गिरी के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई है। कुछ लोग इसे मजाक मान रहे हैं तो कुछ इसे तान्या की निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा बता रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मुद्दे पर तान्या मित्तल की क्या प्रतिक्रिया आती है और ‘बिग बॉस 19’ के घर में यह ड्रामा आगे कौन-सा मोड़ लेता है।

Exit mobile version