Site icon News1India

Bigg Boss 20: आसिफ खान की शादी टूटने की अफवाहों पर पत्नी ने जवाब में कह दी ऐसी बात,सोशल मिडिया पर हुई वायरल

Bigg Boss 20: जेबा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लोगों से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले छोटे-छोटे वीडियो के आधार पर राय न बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दर्शकों को किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले शो का 24 घंटे का लाइव फीड देखना चाहिए।

जेबा के मुताबिक, छोटे क्लिप्स में कई बार पूरी स्थिति सामने नहीं आती। उन्होंने कहा कि लाइव फीड देखने पर यह भी पता चलेगा कि आसिफ उनके बारे में, उनकी जिंदगी और उनके रिश्ते के बारे में कितनी बार बात करते हैं।

‘हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है’

आसिफ का बचाव करते हुए जेबा ने कहा कि वह वही पति हैं, जिन्हें वह जानती हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत बताते हुए कहा कि उन्हें किसी के सामने अपनी शादी को साबित करने या सफाई देने की जरूरत नहीं है।

जेबा ने यह भी कहा कि बिग बॉस के घर में हर कंटेस्टेंट अपना गेम खेल रहा है और दर्शकों को इसे उसी नजरिए से देखना चाहिए। उनके मुताबिक, किसी शो की रणनीति या कुछ पलों को किसी व्यक्ति के चरित्र या शादी पर सवाल उठाने का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।

फैंस से की आसिफ को जज करने की अपील

जेबा ने लोगों से आसिफ की बिग बॉस जर्नी पर ध्यान देने और उन्हें खुद परखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ सेकंड के क्लिप्स एक अलग कहानी बना सकते हैं, लेकिन इससे वास्तविकता नहीं बदलती। उनकी इस पोस्ट के बाद आसिफ की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर सोशल मीडिया पर फिर से बहस शुरू हो गई है।

Exit mobile version