Bigg Boss 20: गुरुवार को स्ट्रीम हुए ‘बिग बॉस 20’ के 12वें एपिसोड की शुरुआत एक पुराने विवाद के फ्लैशबैक से हुई। शो में माही विज और यंग के बीच कथित तौर पर हुई बातचीत का मुद्दा सामने आया। उदिति सिंह ने यंग को मिस करने की बात कही थी, जिस पर माही ने यंग के उन्हें इग्नोर करने की बात कही।
इसके बाद मैरी कॉम ने यंग को बताया कि माही ने कथित तौर पर उन्हें गाली दी थी। हालांकि, माही ने इस आरोप से इनकार किया। ईशा रिखी ने भी यंग को समझाने की कोशिश की कि माही ने गाली नहीं दी थी।
इस पूरे मामले के दौरान यंग काफी भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोते नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने माही को मां माना था। बाद में दोनों ने इस मुद्दे पर बातचीत भी की, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। यंग इसके बाद घरवालों से अलग-थलग नजर आए और उन्होंने कहा कि उनका लोगों पर से भरोसा उठ गया है।
गुल्लू बने घर के नए कैप्टेन
शो में कैप्टेंसी टास्क के दौरान छह दावेदारों को अपनी दावेदारी बचाने के लिए टास्क दिया गया। इसके बाद रीति तिवारी, माही विज, गुल्लू और कनिका मान अगले चरण में पहुंचे।
अगले टास्क में घरवालों को अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट की ट्रे में सेब रखने थे। टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और विवाद भी देखने को मिला। आखिर में गुल्लू की ट्रे में सबसे ज्यादा सेब जमा हुए और वह ‘बिग बॉस 20’ के नए कैप्टेन बन गए। इस टास्क को यंग होस्ट कर रहे थे।
आम्रपाली दुबे और आरिश्फा में तीखी बहस
कैप्टेंसी टास्क में आम्रपाली दुबे कनिका मान को सपोर्ट कर रही थीं। इसी दौरान आरिश्फा द्वारा कनिका के सेब लेने की कोशिश को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।
विवाद बढ़ने पर आम्रपाली और आरिश्फा ने एक-दूसरे को ‘चीप’ कहा। आम्रपाली ने आरिश्फा को ‘चप्पी बच्ची’ कहते हुए भी फटकार लगाई। इस तरह एपिसोड में इमोशनल ड्रामा के साथ कैप्टेंसी को लेकर जमकर टकराव देखने को मिला।

