Site icon News1India

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में एक्शन बढ़ा,पुराने विनर्स मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव ने किसको किया सपोर्ट

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18 का फिनाले अब करीब आ रहा है, और इस बीच शो के पुराने विजेता और सोशल मीडिया के बड़े नाम अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट कर रहे हैं। जैसे जैसे मुकाबला और कड़ा होता जा रहा है, वैसे वैसे फैंस और सेलेब्स भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जीतते हुए देखना चाहते हैं।

मुनव्वर फारुकी का विवियन डिसेना को सपोर्ट

बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में एक इवेंट में बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट विवियन डिसेना का सपोर्ट किया। मुनव्वर का कहना था कि विवियन एक अच्छे इंसान हैं और शो में उनके खेल को लेकर उन्हें लगता है कि विवियन को ट्रॉफी मिलनी चाहिए। मुनव्वर ने शो में अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चाएं बटोरी थीं, और अब वह विवियन को सपोर्ट करने सामने आए हैं।

एल्विश यादव का रजत दलाल के लिए भाईचारा

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव भी बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रजत दलाल को सपोर्ट कर रहे हैं। एल्विश और रजत एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और दोनों एक-दूसरे को भाई मानते हैं। एल्विश चाहते हैं कि रजत शो की ट्रॉफी जीतें, और उन्होंने इस बारे में खुलकर अपनी बात रखी है।

विवियन और रजत क्यों हैं चर्चा में?

विवियन डिसेना और रजत दलाल के नाम इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। दोनों ने बिग बॉस 18 में अच्छा गेम खेला है, और यही वजह है कि इन्हें सोशल मीडिया और टीवी सेलेब्स से जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। विवियन को शो में लाडला के नाम से भी जाना जाता है, जबकि रजत का गेम भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

करण वीर मेहरा की भी है फैंस में खासी उम्मीद

इसके अलावा, करण वीर मेहरा को भी शो का एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वह भी ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर दे रहे हैं, और उनके फैंस भी उन्हें जीतते हुए देखना चाहते हैं।

दमदार रहेगा फिनाले

बिग बॉस 18 के इस रोमांचक सीज़न में, जहां पुराने विजेता और सोशल मीडिया स्टार्स अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को सपोर्ट कर रहे हैं, लोगो की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं कि आखिरकार इस सीज़न की ट्रॉफी कौन जीतने वाला है।जो भी रहेगा लेकिन इस बार फिनाले दमदार होने वाला है।

Exit mobile version