Site icon News1India

Bigg Boss 18: 21 लाख पर बवाल,चाहत पांडे की मां के चैलेंज का इस शख्स ने किया खुलासा

BiggBoss18

BiggBoss18: सलमान खान का धमाकेदार शो बिग बॉस 18 इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। शो का फिनाले पास है, और हर कंटेस्टेंट अपनी-अपनी गेम को मजबूत करने में जुटा है। इसी बीच फैमिली वीक में एक ऐसा मजेदार मोड़ आया, जिसने सबका ध्यान खींच अपनी ओर कर लिया था। दरअसल, एक्ट्रेस चाहत पांडे की मां ने शो में मेकर्स को एक चैलेंज दिया था जिसमें वो 21 लाख देने की बात कह रही थी, जो अब काफी चर्चा में है।

क्या था चाहत पांडे की मां का चैलेंज?

पिछले कई दिनों से शो पर चाहत पाण्डेय की रिलेशनशिप की बात चल रही थी।इसी बीच फैमिली वीक के दौरान चाहत की मां ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में कहा कि अगर कोई उनकी बेटी का बॉयफ्रेंड ला कर दिखा दे, तो वह उसे 21 लाख रुपये का इनाम देंगी। ये सुनते ही सोशल मीडिया पर मानो बवाल मच गया। फैंस भी इस चैलेंज पर तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे।

केआरके ने किया बॉयफ्रेंड खोजने का दावा

अब बॉलीवुड के सेल्फ-क्लेम्ड क्रिटिक कमाल राशिद खान (केआरके) ने दावा किया है , कि उन्होंने चाहत पांडे के बॉयफ्रेंड को ढूंढ निकाला है। केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चाहत की एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं।केआरके ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ,जब से चाहत पांडे की मां ने बॉयफ्रेंड ढूंढने का चैलेंज दिया है, तब से मैं इस काम में बिग बॉस की मदद कर रहा हूं।उन्होंने इस पोस्ट में बिग बॉस और कलर्स टीवी को भी टैग किया, जिससे पोस्ट और ज्यादा वायरल हो गई।

फैंस का फनी अंदाज

केआरके के इस पोस्ट के बाद फैंस भी जमकर मस्ती कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि अब 21 लाख केआरके के हुए, तो कोई इसे सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है।

मां ने दी सफाई

वहीं, चाहत की मां ने पहले भी इस मुद्दे पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि चाहत की पर्सनल लाइफ को लेकर जो बातें हो रही हैं, वो पूरी तरह गलत हैं। मां ने बताया,जिस केके की बात हो रही है, वो चाहत ने अपने को-स्टार की शादी की सालगिरह के लिए मंगवाया था। चाहत अक्सर सेट पर बर्थडे और एनिवर्सरी सेलिब्रेट करती रहती है।उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर चाहत का सच में कोई बॉयफ्रेंड होता, तो वह खुद सामने आकर इस बात को कबूल करती।

 

Exit mobile version