नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasa Basu) जल्द ही गुड न्यूज़ देने वाली हैं। जी हां बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) एक लंबे समय के बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं।
यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/ChT3SgaNdJF/?utm_source=ig_web_copy_link
आपको बता दें बी टाउन (B Town) का ये जोड़ा शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिये करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने दी।

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नज़र आ रही हैं। शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा व्हाइट शर्ट ओपन बटन पहने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही है। इस दौरान करण बिपाशा के साथ व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग करते हुए बेबी बंप को किस कर रहे हैं।

अपने इन कीमती लम्हों की तस्वीरें साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा, “एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारी लाइफ के प्रिज्म में एक यूनिक शेड जुड़ने जा रहा है। हमारी लाइफ और फैमिली पूरी होने वाली है। हमने इस लाइफ की शुरुआत अकेले की थी और फिर हम एक दूसरे से मिले, जिसके बाद से सिर्फ हम दो ही थे। दो लोगों के लिए इतना ज्यादा प्यार, हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। इसलिए, जो दो हुआ करते थे, जल्द ही तीन हो जाएंगे। हमारे प्यार की निशानी, हमारा बच्चा जल्द ही हमारी लाइफ और खुशी में शामिल होने वाला है। आप सभी के प्यार और प्राथर्नाओं के लिए धन्यवाद। आपकी गुड विशेज हमेशा हमारी लाइफ का हिस्सा थीं और रहेंगी। हमारे जीवन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। दुर्गा दुर्गा।”
उनके इस पोस्ट के बाद इंस्टाग्राम पर फैंस की बधाइयों का तांता लग गया है। इसी के साथ बॉलीवुड जगत से जुड़े कई सितारें उन्हें गुड विशेस भी भेज रहे हैं।

बताते चलें कि साल 2015 में आई फिल्म अलोन (Alone) में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साथ काम किया था। ये फिल्म करण की डेब्यू फिल्म थी। सेट पर शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता शादी तक आ पहुंचा।

एक दूसरे को कई दिनों तक डेट करने के बाद 30 अप्रैल, 2016 को इस कपल ने शादी कर ली।