Site icon News1India

Bollywood news: क्या पहली पारी पर होगी दूसरी पारी भारी कैसे तय किया इस एक्टर ने कमबैक से सफलता तक का सफ़र

Bobby Deol’s inspiring comeback

Bobby Deol’s inspiring comeback journey-बॉबी देओल ने सलमान खान की फिल्म रेस-3 से ऐसा दमदार कमबैक किया कि फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका करियर एक वक्त पर रुक सा गया था, लेकिन सलमान खान ने उन्हें फिटनेस पर ध्यान देने और मेहनत के साथ वापसी करने की सलाह दी। इसके बाद बॉबी ने आश्रम, क्लास ऑफ 83, रेस-3, लव हॉस्टल, एनिमल, और कंगुवा जैसी हिट फिल्में दीं। आज, 27 जनवरी को, बॉबी अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिवील किया गया।

औरंगजेब के किरदार में दिखेंगे

बॉबी देओल की अगली फिल्म हरि हरा वीरा मल्लू है। यह फिल्म कई हिस्सों में बनाई जा रही है और पहले पार्ट का नाम ‘तलवार बनाम रूह’ (Sword vs Spirit) रखा गया है। इस तेलुगू फिल्म में बॉबी औरंगजेब का रोल निभा रहे हैं। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें बॉबी हाथ में तलवार लिए शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में उनका लश्कर भी दिख रहा है।

पब्लिक का रिएक्शन

फिल्म के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘अतुलनीय और मैग्नेटिक प्रिजेंस वाले बॉबी देओल को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ इस पोस्ट में पवन कल्याण, अनुपम खेर और निधि अग्रवाल को भी टैग किया गया। फैंस इस फर्स्ट लुक को देखकर काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की रिलीज डेट

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म की रिलीज डेट 28 मार्च को बदल सकती है, लेकिन मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया कि यह फिल्म तय समय पर रिलीज होगी।

बॉबी देओल की आने वाली फिल्में

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट भी काफी लंबी है। हरि हरा वीरा मल्लू के बाद वह हाउसफुल-5 में नजर आएंगे। यह फिल्म का चौथा पार्ट 2019 में आया था, और अब पांचवें पार्ट से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा, बॉबी को अल्फा और जन नयगन जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाने का मौका मिला है। हालांकि, इन फिल्मों के टीजर और ट्रेलर का फैंस को अभी इंतजार करना होगा।

मेहनत का नतीजा

सलमान खान की सलाह और अपनी मेहनत के दम पर बॉबी देओल ने एक बार फिर खुद को साबित किया। अब वह बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ रही है।

Exit mobile version