Site icon News1India

Govinda Discharged from Hospital: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पैर में लगी थी गोली

Govinda

Govinda discharged from hospital : हाल ही में अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने के बाद गोविंदा घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके पैर से गोली निकाल दी थी। ​फिलहाल एक्टर की स्थिति में काफी सुधार हो गया है, और उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।​

डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने फैंस के सामने आए हैं। उन्हें देखकर उनके चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। फैंस गोविंदा के स्वस्थ होने के लिए बहुत खुश हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

घटनाक्रम की जानकारी

गोविंदा को 1 अक्टूबर को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार,ये घटना तब हुई जब वो अपनी पत्नी सुनीता के साथ कोलकाता जा रहे थे। सुबह-सुबह, जब वो अपनी बंदूक देख रहे थे, वो गिर गए और गलती से गोली चल गई. इस हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट लग गई.

पत्नी सुनीता की मदद

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने उनके इलाज के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शुक्रवार सुबह उन्होंने अस्पताल जाकर डिस्चार्ज की औपचारिकताओं को पूरा किया। सुनीता ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि गोविंदा की तबीयत ठीक है और उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। उनके चेहरे पर राहत भरी मुस्कान देखी जा सकती थी, जो इस बात का संकेत था कि उनका पति अब ठीक हैं।

फैंस का समर्थन

गोविंदा के फैंस इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहे। जैसे ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। लोग उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे, लेकिन अब सब कुछ ठीक हो जाने पर वे खुशी महसूस कर रहे हैं। गोविंदा एक मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय शिवसेना नेता भी हैं, और उनके लिए यह स्थिति निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण थी।

Exit mobile version