Site icon News1India

Bollywood Actors: कभी थे युवाओं के दिलों की धड़कन, इतनी पॉपुलैरिटी के बाद भी गुमनाम हो गए बॉलीवुड के ये मशहूर एक्टर्स

Bollywood Actors: बॉलीवुड जिसे देखकर लगता है जैसे सब कुछ चमक-दमक से भरा हुआ है पर असल में एक अलग ही कहानी रहती है। यहां हर रोज़ कई नए युवा अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, लेकिन बहुत से लोग फिल्म इंडस्ट्री में टिक नहीं पाते है।जो सितारा चमकता है वही दिखता है।कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारें है , जिनकी शुरुआत तो बहुत शानदार हुई थी, लेकिन कुछ सालों बाद वो पूरी तरह से गुमनाम हो गए।

हरमन बावेजा

हरमन बावेजा ने 2008 में ‘लव स्टोरी 2050’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्हें ऋतिक रोशन का अपोजिट माना जाता था और उनकी वजह से कई लड़कियां दीवानी थीं। लेकिन कुछ फिल्मों के बाद उनका करियर अचानक धीमा पड़ गया और अब वो काफी बदल चुके हैं।

कमल सदाना

कमल सदाना ने बॉलीवुड में ‘बेखुदी’ फिल्म से कदम रखा था। उनके बाद कुछ सालों में वो धीरे-धीरे गायब हो गए। 2007 में ‘विक्टोरिया नंबर 207’ के बाद से वो बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए और अब वो बहुत बदल चुके हैं।

उदय चोपड़ा

उदय चोपड़ा जो ‘धूम’ सीरीज में नजर आए थे, का करियर भी ज्यादा लंबा नहीं चल सका। उनकी आखिरी फिल्म 2013 में आई ‘धूम 3’ थी। इसके बाद से वो कहीं नजर नहीं आए और अब वो 47 साल के हो गए हैं।

चंद्रचूड़ सिंह

चंद्रचूड़ सिंह ने ‘माचिस’, ‘तेरे मेरे सपने’ जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय किया था। वो थोड़े समय पहले सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ में भी दिखे थे, लेकिन उसके बाद उनका करियर फिर से शांत हो गया।

अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना जिनके पिता बॉलीवुड के बड़े सितारे विनोद खन्ना थे, शुरू में बहुत पॉपुलर हुए थे। लेकिन वे बड़े स्टार नहीं बन पाए। अब वो एक्टिंग से दूर रहते हैं, लेकिन कभी-कभी छोटे रोल्स में दिखाई दे जाते हैं।

राहुल रॉय

राहुल रॉय जिनकी फिल्म ‘आशिकी’ ने उन्हें स्टार बना दिया था, कुछ समय बाद ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। अब वो अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं और फिल्मों से दूर हो गए हैं।

संजय कपूर

संजय कपूर जो अनिल कपूर के छोटे भाई हैं, ने भी बॉलीवुड में किस्मत आजमाई थी। हालांकि, वो बड़े स्टार नहीं बन पाए, लेकिन अब भी काफी यंग नजर आते हैं।

विवेक मुशरान

विवेक मुशरान ने ‘सौदागर’ जैसी सुपरहिट फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन अब वो छोटे पर्दे पर नजर आते हैं और वेब सीरीज ‘नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड’ में काम कर चुके हैं।

फरदीन खान

फरदीन खान जो कभी अपने लुक्स के कारण मशहूर थे, अब एक्टिंग से काफी दूर हो गए हैं। हालांकि, अब वो फिर से फिट होते जा रहे हैं और सुर्खियों में लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

Exit mobile version