Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Bollywood Celeb: बॉलीवुड सितारों के बच्चे पढ़ते हैं इन महंगे स्कूल में...

Bollywood Celeb: बॉलीवुड सितारों के बच्चे पढ़ते हैं इन महंगे स्कूल में, जानकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में हर कोई जानने के लिए बेताब रहता है। साथ ही फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड सितारों के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं। शायद ये सवाल तो आपके भी मन में कई बार आया होगा। आइए तो आपको हम बताते हैं कौन से स्टार के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं?

अक्षय कुमार का बेटा आरव

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव ने जुहू स्थित इकॉले मोंडिआले वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की है। और अक्षय की बेटी नितारा भी इसी स्कूल में पढ़ती हैं, अक्षय ने अपने दोनों बच्चों की स्कूलिंग यहीं से करवाई है। अक्षय कुमार हमेशा से अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर बहुत सजग रहे हैं। इसी कारण उन्होंने बच्चों के लिए यह स्कूल चुना।

शाहरुख खान के बेटे अब्राहम खान

किंग खान के सबसे छोटे बेटे अब्राहम ‘राम भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल’ स्कूल में पढ़ते हैं। आपको बता दें, इस स्कूल में अब्राहम बचपन से ही पढ़ रहे हैं और उनकी स्कूलिंग भी शुरुआत से यहीं से हुई है। अब्राहम के साथ यहां और भी कई सारे स्टारकिड भी पढ़ते हैं.

आराध्या बच्चन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली बेटी आराध्या भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। ये स्कूल नीता अंबानी ने 2003 में शुरू किया था।

माधुरी दीक्षित के बच्चे

माधुरी दीक्षित के दोनों बेटे अरिन और रयान मुंबई के ओबरॉय इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। ओबरॉय इंटरनेशनल स्कूल भारत के टॉप स्कूलों में से एक है। इसके अलावा उनका बड़ा बेटा अब आगे की पढ़ाई अमेरिका से कर रहा है। इस स्कूल के एजुकेशनल रिकॉर्ड बहुत अच्छे हैं.

Exit mobile version