Site icon News1India

Bollywood news: बॉलीवुड में रोमांस का मौसम, 2025 में कौन सा कपल रचाएगा शादी

Bollywood

Bollywood News: साल 2025 बॉलीवुड के लिए एक खास साल हो सकता है, क्योंकि पिछले साल कई स्टार कपल्स की शादी ने सुर्खियां बटोरी थीं। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कौन से नए कपल्स इस साल शादी के बंधन में बंधेंगे।बॉलीवुड के इन सितारों के बारे में अफवाहें और चर्चाएं फैंस के दिलों में उम्मीद जगा रही हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

रश्मिका और विजय की जोड़ी साउथ इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। भले ही दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ कहा न हो, लेकिन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ये कपल 2025 में शादी कर सकता है।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

तमन्ना और विजय की जोड़ी हाल ही में लस्ट स्टोरीज 2 के बाद सुर्खियों में आई थी। दोनों अक्सर साथ में दिखते हैं, और खबरें हैं कि वे मुंबई में नया घर ढूंढ रहे हैं। विजय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके हाथ पर किसी का नाम लिखा था, और फैंस का मानना है कि यह नाम तमन्ना का हो सकता है। अब देखना है कि 2025 में ये कपल शादी करता है या नहीं।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद

ऋतिक और सबा की जोड़ी भी काफ़ी चर्चा में है। तलाक के बाद, ऋतिक ने सबा को डेट करना शुरू किया और दोनों को कई बार साथ में देखा गया। सोशल मीडिया पर भी उनके रिश्ते की झलक मिलती है। फैंस को उम्मीद है कि 2025 में ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है।

कृति सेनन और कबीर बहिया

कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहती हैं, लेकिन खबरें हैं कि वह कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों को हाल ही में ग्रीस में कृति के जन्मदिन पर साथ देखा गया था। अफवाहों के अनुसार, ये कपल 2025 में शादी कर सकता है।

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी

श्रद्धा और राहुल के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन हाल ही में दोनों को फिर से साथ देखा गया है। फैंस को उम्मीद है कि यह जोड़ी 2025 में शादी कर सकती है।

Exit mobile version