Site icon News1India

Bollywood: महेश भट्ट ने इस शर्त पर ‘जिस्म’ में लिया जॉन अब्राहम को, संजय दत्त से जुडी थी ये शर्त

बॉलीवुड के एक्टर जॉन अब्राहम न सिर्फ अपने काम बल्कि अपनी शानदार फिटनेस और मस्कुलर बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। जॉन अब्राहम का आज जन्मदिन हैं. आज जॉन अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। जॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. और अब जॉन बॉलीवुड के एक्शन हीरो बन चुके हैं। चलिए तो आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं जॉन की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

जॉन अब्राहम मॉडलिंग किया करते थे

फिल्मों से पहले जॉन अब्राहम मॉडलिंग किया करते थे, और एक एड एजेंसी से जुड़े थे। इस एजेंसी से जॉन को लगभग 13,800 रुपये मिला करते थे। फिल्मों से पहले जॉन म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुके थे। मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने के दौरान जॉन अब्राहम को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया।

जॉन को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा

दरअसल उस समय महेश भट्ट अपनी फिल्म ‘जिस्म’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे जो पर्सनालिटी में बिलकुल संजय दत्त जैसा हो। महेश भट्ट की ये तलाश जॉन पर आकर खत्म हुई। महेश ने जॉन से कहा कि जिस फिल्म के लिए उन्हें लेना चाहते हैं वो लीक से हटकर है। ऐसे में ये दर्शक तय करेंगे कि वो फिल्म को पसंद करेंगे या नहीं। फिर जॉन अब्राहम ने महेश भट्ट की इस शर्त को मान लिया और फिल्म ‘जिस्म’ से साल 2003 में डेब्यू किया। पहली ही फिल्म के लिए जॉन को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा गया।

Exit mobile version