Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Bollywood Stars: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धूम मचाई इन सितारों ने, जमकर

Bollywood Stars: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धूम मचाई इन सितारों ने, जमकर लूटी थी वाहवाही

कुछ सितारों ने बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के साथ साथ हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड के कुछ कलाकारों ने हॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है, जिसमे दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान और अनिल कपूर शामिल हैं…

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री में से एक हैं। प्रियंका भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड की अभिनेत्री है। उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और उसके बाद 2003 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। प्रियंका ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। प्रियंका ने क्वांटिको (2015), बेवॉच, एअ किड लाइक जैक, द व्हाइट टाइगर और इजिंटेड रोमांटिक में काम किया है।

अनिल कपूर

अनिल कपूर अपने अभिनय और बेहतरीन लुक के लिए जाने जाते हैं। अनिल कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत पारिवारिक ड्रामा में एक छोटी सी भूमिका से की थी। और साल 1979 में ‘हमरे तुमरे’ में काम किया था। इसके अलावा अनिल ने साल 2011 में ‘मिशन इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल’ में काम किया था। इसमें उन्होंने भारत के एक बिजनेसमैन का रोल अदा किया था.

इरफान खान

स्वर्गीय इरफान खान ने अपने काम से बॉलीवुड में एक अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में ही प्रदर्शन किया है। इरफान खान एडवेंचर ड्रामा के साथ कुछ और हॉलीवुड फिल्मों में नजर आए हैं. उन्होंने हॉलीवुड में लाइफ ऑफ Pi (2012) में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने स्पाइडर मैन (2012) जुरासिक वर्ल्ड (2015), द नेमसेक, द वॉरियर, स्लम डॉग मिलेनियर फिल्म में काम किया है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका की बात करे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीपिका की पहली फिल्म ओम शांति ओम थी. इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड में विन डिजल के साथ XXX: रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज फिल्म में काम किया था।

Exit mobile version