News1India

Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों ने स्क्रीन पर जमकर दिए बोल्ड सीन, तोड़ी ‘नो किसिंग पॉलिसी’

बॉलीवुड की फिल्में बोल्डनेस के बिना अधूरी मानी जाती हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं जो अक्सर स्क्रीन पर किस करने से परहेज करते हैं। और फिल्मों में काम करने के लिए ये कलाकार मेकर्स को पहले ही नो अपनी किसिंग पॉलिसी के बारे में बता देते हैं। लेकिन वो कहानी की डिमांड को समझते हुए नो किसिंग पॉलिसी को तोड़कर बड़े पर्दे पर बोल्ड सीन दे चुके हैं। ते चलिए देखते हैं ये लिस्ट…

शाहरुख खान

इसमें पहला नाम बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का आता हैं. किंग खान ने भी लंबे समय तक ऑन स्क्रीन किसिंग सीन देने से परहेज किया था। लेकिन यश चोपड़ा की ‘जब तक है जान’ के लिए शाहरुख़ ने इस पॉलिसी को भी ब्रेक कर दिया था और फिल्म की हीरोइन कटरीना के साथ बोल्ड सीन दिए थे।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत में किस करने से इंकार कर दिया था। लेकिन, ऐश ने ‘धूम 2’ में ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर के साथ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में किसिंग सीन दिए थे।

अजय देवगन

अजय देवगन ढाई दशकों से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। इस दौरान अजय ने लंबे समय तक नो किसिंग पॉलिसी को अपनाया। लेकिन 25 साल बाद अपनी फिल्म ‘शिवाय’ के लिए अजय ने इस पॉलिसी को तोड़ दिया और विदेशी एक्ट्रेस एरिका कार के साथ इंटीमेट सीन दिए।

करीना कपूर

बेबो यानि करीना कपूर खान ने अक्षय कुमार, आमिर खान जैसे सेलेब्स के साथ लिप लॉक किया है। लेकिन 2012 में सैफ अली खान से शादी के बाद बेबो ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में नो किसिंग क्लॉज जोड़ा, परन्तु ‘की एंड का’ में कहानी की मांग की वजह से करीना अपना ये क्लॉज तोड़ दिया

Exit mobile version