Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Bollywood: इन सितारों ने की थी शाही अंदाज में शादीं, अब लिस्ट में जुड़...

Bollywood: इन सितारों ने की थी शाही अंदाज में शादीं, अब लिस्ट में जुड़ सकता हैं सिद्धार्थ-कियारा का नाम

इन दिनों बॉलीवुड के कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि वो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब तक कई रिपोर्ट्स में इस कपल की शादी को लेकर दावे किए जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो शादी के लिए दोनों ने राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की है। चाहिए तो…

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद एक बेटी भी है। निक भले ही अमेरिका के रहने वाले हों, लेकिन उन्होंने शादी देसी अंदाज में की थी। निक ने प्रियंका के साथ राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की थी। बता दें कि निक और प्रियंका ने हिन्दू धर्म के साथ- साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज से भी शादी की थी।

नील नितिन मुकेश-रुकमणि सहाय

नील नितिन मुकेश अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। नील ने रुकमणि के साथ 9 फरवरी 2017 को शादी की थी। ये शादी बिलकुल शाही अंदाज में राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। दोनों ने रैडिसन ब्लू पैलेस रिजॉर्ट एंड स्पा में शादी की सारी रस्में अदा की गई थीं।

कटरीना कैफ-विक्की कौशल

कटरीना कैफ और विक्की कौशल को बॉलीवुड की सबसे शानदार जोड़ियों में से एक है। हमेशा से ही दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिलती है। दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। ये शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में बिलकुल शाही अंदाज में हुई थी। सिक्स सेंस फोर्ट में दोनों ने शादी की सारी रस्में अदा की थीं।

रवीना टंडन-अनिल थडानी

रवीना टंडन ने अनिल थडानी से साल 2004 में शादी की थी। दोनों की शादी डेस्टिनेशन वेडिंग थी। राजस्थान के उदयपुर स्थित शिव निवास पैलेस में दोनों ने शादी की थी।

Exit mobile version