Site icon News1India

Bollywood: 90 के दशक के ये सितारें लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद गुमनामी में खो गए, आज पहचानना हुआ मुश्किल

बहुत से ऐसे कलाकार रहे हैं 90 के दशक के, जिन्होंने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो लगा कि वो आने वाले समय में फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेंगे। लेकिन ऐसा हो न सका और कुछ ही फिल्मों के बाद ये सितारे बड़े पर्दे से जैसे गायब ही हो गए। आज हम आपको ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो अब बड़े परदे पर बहुत कम नजर आते हैं और अब तो उन्हें पहचान पाना भी काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है।

हिमांशु मलिक

हिमांशु 90 के दशक के एक्टर हैं। साल 1996 में उनकी पहली फिल्म ‘कामसूत्र अ टेल ऑफ लव’ आयी थी, लेकिन इस फिल्म को देश में प्रतिबंधित कर दिया गया। बाद में, वो फिर सुपरहिट फिल्म ‘तुम बिन’ में नजर आये। लेकिन उनके करियर की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही साबित हुईं। आखिरी बार उन्हें 2018 में ‘थ्री स्टोरीज’ में देखा गया था। और अब हिमांशु का लुक पूरी तरह से बदल चुका है। इतना कि उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है।

कमल सदाना

इस लिस्ट में दूसरा नाम कमल सदाना का है। इस अभिनेता ने साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म के गाने बेहद ही सुपरहिट थे, लेकिन ये फिल्म न चल सकी। अपने पुरे फ़िल्मी करियर में उन्होंने 15 फिल्मों में काम किया हैं । इतने साल के बाद उनका लुक काफी बदल गया है। वैसे वो जल्द ही काजोल के साथ ‘सलाम वेंकी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिये वो 15 साल के बाद वापसी करने जा रहे हैं।

विजय आनंद

विजय आनंद ने अपने करियर में कुछ ही फिल्मों में काम किया जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रहीं। बस फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ उनकी एक हिट फिल्म है लेकिन इसमें अजय देवगन लीड रोल में थे। 26 साल के बाद विजय का लुक एकदम बदल गया है। साल 2021 में सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘शेरशाह’ से उन्होंने दोबारा फिल्मों में वापसी की है।

राहुल रॉय

राहुल रॉय को फिल्म ‘आशिकी’ की वजह से जाना जाता है। इस फिल्म के बाद लगा था कि वो इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार बनेगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद राहुल एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देते चले गए। धीरे-धीरे वो बड़े पर्दे से भी दूर होते चले गए। और आज वो फिल्मों से दूर हैं काफी समय से ।

Exit mobile version