Site icon News1India

Bollywood: तस्वीर में दिख रहा ये छोटा बच्चा है बॉलीवुड का सुपरस्टार, पहली नजर में पहचानना है मुश्किल

बॉलीवुड के सितारों की फोटोज को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। खासतौर पर अगर वो फोटोस अनदेखी हों। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स की बचपन की फोटो अक्सर वायरल होती रहती है। अब इस लिस्ट में एक और सुपरस्टार का नाम आया है। हाल ही में एक छोटे से प्यारे से बच्चे की फोटो चर्चा का विषय बन गई है। ये फोटो किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड पर राज करने वाले एक सुपरस्टार की है। फोटो देखकर आप भी इस सितारे को पहचान नहीं पाएगे..

ये तस्वीर उनके फैन पेज से सामने आई है

दरअसल, फोटो में जो बच्चा दिख रहा हैं वो बच्चा बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हैं। इस फोटो में किंग खान काफी क्यूट दिख रहे हैं और वो कैमरे की और देखकर स्माइल भी कर रहे हैं। इस तस्वीर में छोटे शाहरुख के साथ उनकी मां को भी देखा जा सकता है। किंग खान की ये तस्वीर उनके एक फैन पेज से सामने आई है। ज्यादातर लोग पहली नजर में इस एक्टर को पहचान नहीं पा रहे हैं।

वर्क फ्रंट 

शाहरुख खान बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए बिलकुल तैयार हैं. किंग खान की अगले साल 3 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पठान, जवान और डंकी। हाल ही में तो शाहरुख़ की फिल्म पठान का टीजर रिलीज हुआ था। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। और कुछ दिनों पहले फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज हुआ था। वो भी दर्शकों को खूब पसंद आया था।

Exit mobile version