Site icon News1India

Brahmastra 2: कुछ तो नया करो बॉलीवुड, फिर से की साउथ फिल्म की कॉपी, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ ने दोहराया ‘बाहुबली 2’ को

‘ब्रह्मास्त्र 2’ में शिवा की सीधी टक्कर देव से होने वाली है. बस यही वजह है कि इस किरदार में अब दर्शकों को काफी दिलचस्पी है. पहले तो सुनने में आ रहा था कि फिल्म के दूसरे भाग में देव के किरदार के लिए मेकर्स ने KGF स्टार यश को अप्रोच किया है. लेकिन ये खबर बस एक अफवाह थी. ‘देव’ के रोल के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स के नाम सामने आए हैं , जिनमें रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन के नाम पर ज्यादा जोर है. पर अभी कुछ कन्फर्म नहीं हैं।

देव के किरदार का नाम साफ

और अब ऐसे में देव के किरदार को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें देव के किरदार का नाम साफ हो रहा है। ये तो पहले से ही क्लियर था कि दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर की मां के किरदार में नजर आने वाली हैं। लेकिन देव के किरदार में कौन नजर आने वाला है इसका खुलासा होना अभी बाकी है। ‘ब्रह्मास्त्र 2 में देव के किरदार में रणबीर कपूर खुद नजर आ सकते हैं।

‘बाहुबली 2’ कनेक्शन

इसके पीछे एक थ्योरी लगाई जा रही है, जो की ‘बाहुबली 2’ से मेल खाती है। वो कैसे तो सोचिये आप बाहुबली में शिवा, देव का बेटा है, तो ऐसे में रणबीर ही फिल्म में देव का किरदार निभा सकते हैं। वहीं कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र 2 में देव और शिवा दोनों का किरदार रणबीर कपूर निभा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र 2 में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

Exit mobile version