Site icon News1India

Celebrity Master Chef:सेलिब्रेटी मास्टर शेफ के वो जज जिनके हाथ के स्वाद जादू वाइट हाउस तक पहुँचा ,जाने कुछ और उनके बारे में

Celebrity MasterChef Judge Vikas Khanna: इंडिया का पहला सेलिब्रिटी कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ ने सोनी टीवी पर धमाकेदार शुरुआत कर दी है। इस शो में फेमस शेफ विकास खन्ना जज की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ रणवीर बरार और फराह खान भी जज के रूप में नजर आ रहे हैं। कम ही लोग जानते हैं कि विकास खन्ना इंडिया के पहले ऐसे शेफ हैं जिनकी बनाई डिशेज न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की जाती हैं। लेकिन इस सफलता के पीछे उनका कठिन संघर्ष छिपा है।

इंडियन फूड को प्रमोट करने वाले बड़े नाम

शो का प्रोमो वीडियो सोनी लिव के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया, जिसमें विकास खन्ना ने अपनी लाइफ जर्नी के बारे में बात की। फराह खान ने उनका स्वागत करते हुए बताया कि विकास इंडियन फूड को प्रमोट करने वाले सबसे बड़े नाम हैं।

व्हाइट हाउस तक पहुंची उपलब्धियां

फराह खान ने बताया कि विकास खन्ना के पास 8 मिशेलिन स्टार हैं और वह गॉर्डन रामसे जैसे बड़े शेफ्स की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, रणवीर बरार ने बताया कि विकास की डिशेज और उनकी उपलब्धियां व्हाइट हाउस तक पहुंच चुकी हैं। विकास ने खुद बताया कि उनके कॉलेज के समय में इंडियन फूड को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था। वहां फ्रेंच और वेस्टर्न फूड्स पर फोकस किया जाता था।

देसी खाना और रिजर्वेशन रेस्तरां

विकास खन्ना ने कहा, जब मैंने देसी खाना बनाने का फैसला किया तो मुझे नौकरी नहीं मिली। लोगों का मानना था कि इंडियन शेफ ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। लेकिन मैंने ठान लिया था कि इंडियन फूड को दुनिया में पहचान दिलानी है। उन्होंने यह भी बताया कि जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले थे, उस समय वह न्यूयॉर्क के नंबर वन रिजर्वेशन रेस्तरां के मालिक थे।

शादी न करने का फैसला

विकास खन्ना सिर्फ एक शेफ ही नहीं, बल्कि रेस्तरां मालिक, कुकबुक लेखक और फिल्म निर्माता भी हैं। वह पहले भी मास्टरशेफ इंडिया के जज रह चुके हैं। विकास न्यूयॉर्क में रहते हैं और अभी तक कुंवारे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि तीन बार उनकी शादी होते होते टूट गई। करियर पर ध्यान देने की वजह से उन्होंने शादी न करने का फैसला किया।और अपने करियर पर फोकस करते हैं। उनका सफर हर किसी के लिए प्रेरणा है।

Exit mobile version