Site icon News1India

छावा मूवी ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए 200 करोड़ के पार, दिल्ली में छिड़ा विवाद.. बाबर रोड पर प्रदर्शन

Chhava Movie

Chhava Movie: हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। वीर मराठा योद्धा छत्रपति सम्भाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने एक सप्ताह के भीतर ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में विक्की कौशल ने सम्भाजी महाराज की भूमिका निभाई है जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आई हैं।

फिल्म की कहानी ने लोगों को झकझोर कर रख दिया

फिल्म छावा (Chhava Movie) में मुगल शासकों द्वारा किए गए अत्याचारों को दिखाया गया है जिसने दर्शकों को गहरे तक प्रभावित किया है। सम्भाजी महाराज की वीरता और उनकी शहादत की कहानी ने लोगों को भावुक कर दिया है। यही वजह है कि यह फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है बल्कि पूरे देश में एक नई चर्चा का विषय बन गई है।

दिल्ली में छिड़ा विवाद, बाबर रोड पर प्रदर्शन

फिल्म के प्रभाव के चलते दिल्ली में विवाद खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवाओं के एक समूह ने दिल्ली के अकबर रोड और बाबर रोड पर प्रदर्शन किया और बाबर रोड के साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि मुगल शासकों के नाम पर रखी गई सड़कों का नाम बदला जाए।

2019 में भी उठी थी नाम बदलने की मांग

यह पहली बार नहीं है जब बाबर रोड को लेकर विवाद खड़ा हुआ हो। 2019 में भी हिंदू सेना ने इस सड़क का नाम बदलने की मांग की थी और इसके साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी थी। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा था कि मुगल आक्रमणकारियों के नाम पर सड़कों का नाम होना भारत के इतिहास पर कलंक है और इन्हें भारतीय वीरों के नाम पर रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़े: कानपुर में बाल-बाल बचे Nawazuddin Siddiqui, रात अकेली है पार्ट 2′ के सेट पर अचानक क्या हुआ ?

फिल्म की जबरदस्त कमाई जारी

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार छावा ने महज एक हफ्ते में 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है जिससे यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो सकती है।

फिल्म का क्रेज बना रहेगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन (एबीएमएसएस) के उद्घाटन समारोह में मराठी और हिंदी सिनेमा के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, विशेष रूप से मुंबई, ने भारतीय फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने हाल ही में चर्चा में रही फिल्म छावा का जिक्र करते हुए कहा कि इन दिनों यह फिल्म जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संभाजी महाराज (Chhava Movie) के शौर्य से लोगों को परिचित कराने में शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। फिल्म को मिल रहे सकारात्मक रिव्यूज़ से अभिनेता विक्की कौशल बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि शब्दों से परे सम्मान! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं।

 

 

Exit mobile version