Site icon News1India

Bollywood funny story : जब पैसे के लिए पहुंच गए थे अंतिम संस्कार में ,क्यों ज्यादा रोने वाले को मिले ज्यादा पैसे

Chunky Panday’s Funny Funeral Story : बॉलीवुड के मस्तमौला एक्टर चंकी पांडे इन दिनों फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और कई नामी सितारे हैं, जिनकी कॉमेडी लोगों को खूब हंसा रही है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर ली है। मगर आज हम आपको चंकी पांडे की जिंदगी का एक ऐसा मजेदार किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

कपिल शर्मा शो पर सुनाया था किस्सा

चंकी पांडे ने ये दिलचस्प किस्सा कपिल शर्मा के शो में खुद शेयर किया था। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में वह इवेंट्स करके एक्स्ट्रा कमाई करते थे। उनके पास हमेशा एक बैग तैयार रहता था। कोई भी इवेंट हो,शादी, जन्मदिन या मुंडन, उन्हें जहां बुलाया जाता, वो तुरंत वहां पहुंच जाते।

गलती से पहुंच गए थे अंतिम संस्कार में

एक्टर ने बताया, “एक दिन सुबह-सुबह किसी आयोजक का फोन आया। उसने पूछा, ‘आज क्या कर रहे हो?’ मैंने कहा, ‘फिल्म सिटी में शूट है।’ उसने कहा, ‘रास्ते में एक छोटा सा इवेंट है, बस 10 मिनट का है, पैसे अच्छे मिलेंगे, सफेद कपड़े पहनकर आना।’ मैंने हां कर दी।” जब चंकी बताए गए पते पर पहुंचे, तो देखा कि वहां सभी लोग सफेद कपड़े पहने हुए थे। जैसे ही वो अंदर घुसे, लोग उन्हें देखकर धीरे-धीरे फुसफुसाने लगे “अरे चंकी पांडे आ गए!” चंकी को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन जब उन्होंने एक शव देखा, तब उन्हें एहसास हुआ कि वह तो किसी के अंतिम संस्कार में पहुंच गए हैं।

रोने पर मिले थे ज्यादा पैसे

इस अजीबोगरीब मौके पर चंकी आयोजक से मिलने गए और पूछा, “भाई ये क्या है?” आयोजक ने मुस्कुराते हुए कहा, “सर चिंता मत कीजिए, आपका पैसे वाला पैकेट मेरे पास है। लेकिन फैमिली ने कहा है कि अगर आप थोड़ा रो देंगे, तो आपको और पैसे मिल सकते हैं।” चंकी कहते हैं, “मुझे उस दिन वाकई में काफी पैसे मिले थे। ये पूरी तरह सच है।”

क्या सिखाता है ये मजेदार किस्सा?

चंकी पांडे का ये किस्सा बताता है कि एक कलाकार को कभी भी मौके गंवाने नहीं चाहिए,फिर चाहे वो मौका शादी का हो या अंतिम संस्कार का। इसके साथ ही यह भी दिखाता है कि कॉमेडी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं होती, कभी-कभी जिंदगी खुद ही सबसे बड़ी कॉमेडी बन जाती है।

Exit mobile version