Crime Patrol 2026: क्या अजय देवगन बनेंगे इस इस क्राइम सीरीज़ के नए होस्ट, जाने कितने एपिसोड की हुई है शूटिंग

‘क्राइम पेट्रोल’ के 2026 सीजन में अजय देवगन होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। उन्होंने 15 एपिसोड शूट कर लिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें प्रति एपिसोड करीब 6 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। राजेश तैलंग भी शो के कुछ एपिसोड एंकर करेंगे।

Crime Patrol 2026 Ajay Devgn: देश के लोकप्रिय क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। इस बार शो की कमान अभिनेता अजय देवगन संभालते नजर आएंगे। करीब एक दशक तक अनूप सोनी ने इस शो को होस्ट किया था, लेकिन अब 2026 के नए सीजन में अजय देवगन इस जिम्मेदारी में दिखाई देंगे।

खास बात यह है कि अजय देवगन नए सीजन के 15 एपिसोड की शूटिंग पहले ही पूरी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर शो को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स और मजबूत टीआरपी मिलती है, तो अजय आगे भी शो को होस्ट कर सकते हैं।

‘क्राइम पेट्रोल’ में अजय देवगन की एंट्री

कुछ समय पहले अजय देवगन के टीवी शो होस्ट करने की खबर सामने आई थी। शुरुआत में इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए गए, लेकिन बाद में अजय ने खुद ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन का हिस्सा बनने की पुष्टि की।

शो के अनाउंसमेंट टीजर में अजय ने बदलते अपराधों और अपनों के हाथों होने वाले अपराधों पर बात की। उन्होंने कहा कि नए सीजन में ऐसे मामले दिखाए जाएंगे, जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

सिर्फ 15 एपिसोड के लिए जुड़े अजय?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को फिलहाल 15 एपिसोड्स के लिए शो से जोड़ा गया है। इन एपिसोड्स की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह फिलहाल एक शॉर्ट-टर्म होस्टिंग असाइनमेंट है। अगर शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो अजय आगे भी इससे जुड़े रह सकते हैं।

वहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अजय को हर एपिसोड के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की फीस दी जा रही है। हालांकि, इस फीस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राजेश तैलंग भी संभालेंगे एंकरिंग

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन के अलावा अभिनेता राजेश तैलंग को भी शो से जोड़ा गया है। ‘मिर्जापुर’ और ‘दिल्ली क्राइम’ जैसी चर्चित सीरीज में काम कर चुके राजेश तैलंग अतिरिक्त एपिसोड्स को एंकर कर सकते हैं। हालांकि, उनके हिस्से में कितने एपिसोड आएंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

31 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन

‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन 31 अगस्त 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित/स्ट्रीम किए जाने की जानकारी दी गई है। अजय देवगन की एंट्री के बाद अब देखना होगा कि दर्शक शो के इस नए अंदाज को कितना पसंद करते हैं।

 

Exit mobile version