Site icon News1India

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित K. Vishwanath का 92 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी ख़बर सामने आई है। दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता के. विश्वनाथ (K. Vishwanath) ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

गुरुवार की रात हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। विश्वनाथ 92 साल के थे। उन्होंने तेलुगु फिल्मों के अलावा टॉलीवुड और बॉलीवुड में भी कई फिल्में बनाई हैं।
साल 1992 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 2016 में के.विश्वनाथ को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी के.विश्वनाथ के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी ने भी दुख जताया है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास स्थान पर ही रखा गया है। 2 फरवरी का दिन के.विश्वनाथ के लिए काफी खास माना जाता है। इसी दिन साल 1980 में उनकी सबसे पॉपुलर फिल्म शंकरभरणम (Sankarabharanam) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म उनके करियर की सबसे सफल फिल्म मानी जाती है।

शंकरभरणम को भारत में कई पुरुस्कार मिले थे। इसके अलावा विदेशों में भी इस फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे। 2 फरवरी के दिन ही इस फिल्म को रिलीज किया गया था और 2 फरवरी के दिन ही के.विश्वनाथ ने अपनी अंतिम सांसे ली।

Exit mobile version