News1India

DDLJ Box Office Collection: शाहरुख़ खान के जन्मदिन के दिन DDLJ दिखाई थी बड़े पर्दे पर

2 नवंबर को बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख़ खान का बर्थडे था। तो इस बार हमारे किंग खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी सुपर डुपर हिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जी बिलकुल सही सुना आपने, एक बार फिर से शाहरुख़ (राज) और काजोल (सिमरन) की लव स्टोरी को बड़े पर्दे पर दिखाया गया था। इस दौरान ऐसा लगा कि आज भी फिल्म के लिए दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ यानि आज भी ये ये फिल्म फैंस के बीच उतनी ही लोकप्रिय है, जितनी की 27 साल पहले थी। और ये बात जब साबित हुई जब इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आयी।

27 साल पहले हुई इतनी कमाई

चलो तो अब इस फिल्म के बारे में बात करते है तो ये फिल्म 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी लेकिन इस फिल्म ने 1995 में केवल भारत में ही 89 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये उस समय की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म का क्रेज इतना था कि उस टाइम इस फिल्म को 25 वर्षाें तक मुंबई के मराठा मंदिर में चलाया गया था।

2022 में हुई इतनी कमाई

तो भई चलिए जानते हैं इस फिल्म ने 27 साल बाद कितनी कमाई की. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 25 लाख रुपये यानी 0.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। गौर करने की बात तो ये है कि 27 साल बाद यूँ किसी फिल्म का सुपरहिट होकर इतना कलेक्शन करना काफी अहम की बात है।

Exit mobile version