Dipika Kakar : दीपिका कक्कड़, जो टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं, हाल ही में गंभीर स्वास्थ्य समस्या से गुज़री हैं। उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर डाइग्नोज़ हुआ था, जिसके बाद उनकी 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद अब उनकी तबीयत में सुधार है और वे अस्पताल में 11 दिन बिताने के बाद घर लौट आई हैं।
दीपिका के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में फैंस को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपिका को अब आराम मिल रहा है और अगले एक हफ्ते में उन्हें फॉलो-अप चेकअप के लिए फिर से अस्पताल जाना होगा। शोएब ने कहा, “पिछले कुछ दिन हमारे लिए बेहद कठिन थे, लेकिन हम उन सभी लोगों के शुक्रगुज़ार हैं, जिन्होंने हमारी सलामती के लिए दुआ की। यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह तो बस शुरुआत है।”
पति शोएब इब्राहिम ने दीपिका की हेल्थ अपडेट
सर्जरी के बाद दीपिका की देखभाल बेहद सावधानी से की जा रही है। शुरू में उन्हें लिक्विड डाइट दी गई और अब वह धीरे-धीरे सॉफ्ट सॉलिड खाना लेने लगी हैं। टेस्ट रिपोर्ट्स में भी सुधार के संकेत मिले हैं, जिससे परिवार को थोड़ी राहत मिली है। 12 जून को जब दीपिका घर लौटीं तो उनका स्वागत बहुत प्यार और अपनापन के साथ किया गया। बेटे रुहान ने खुशी में दौड़कर अपनी मां को गले लगाया। दीपिका ने बताया कि उन्हें गर्दन में लगी ड्रेन पाइप सबसे ज़्यादा डरावनी लगी थी – लगाते समय वे बेहोश थीं, लेकिन निकालते समय होश में थीं, जो उनके लिए कठिन अनुभव था।
यह भी पढ़ें : NEET UG 2025 रिजल्ट जारी, मेडिकल छात्रों का इंतजार खत्म…
घर लौटने पर दीपिका को सबा ने खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता भेंट किया, जबकि उनकी माँ, सास, ससुर और अन्य परिवारजन ने उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। शोएब और दीपिका दोनों ने डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद किया और कहा कि जब उन्हें ट्यूमर के गंभीर होने की खबर मिली, तो वे पूरी तरह टूट गए थे। लेकिन डॉक्टरों की मेहनत और विशेषज्ञता ने उन्हें नया हौसला दिया। अपने व्लॉग के अंत में दोनों ने सभी फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया, जिनकी दुआओं और सपोर्ट ने उन्हें इस मुश्किल वक्त में हिम्मत दी।