Deepika Padukone: देश की शान बढ़ाएंगी दीपिका ‘FIFA World Cup’ में, स्टेडियम में ट्रॉफी से हटाने जा रही है पर्दा

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री के साथ ही टैलेंटेड एक्ट्रेसस में से एक हैं. दीपिका ने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड फिल्मों से भी नाम कमाया है। हाल ही में रणवीर सिंह के साथ वो फिल्म सर्कस के ट्रेलर में दिखाई दीं हैं। इसके साथ ही इसी साल दीपिका ने फिल्म ‘कान’ फेस्टिवल में भारत को रिप्रिजेंट भी किया था। इस वजह से उनकी खूब तारीफ हुई थी। और अब एक बार फिर दीपिका देश का नाम रोशन करने जा रही हैं। खबर आयी है कि दीपिका कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाली हैं।

वर्ल्ड कप में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी

इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप के लिए पूरी दुनिया पागल हो रही है। हर कोई अपनी फेवरट टीम का समर्थन कर रहा है। वहीं नोरा फतेही के बाद अब दीपिका फीफा वर्ल्ड कप में नजर आने वाली हैं। बात ये हैं कि दीपिका को फीफा वर्ल्ड कप में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी दी गई है।

दीपिका जल्द ही करत के लिए रवाना होंगी

फीफा वर्ल्ड कप का अनावरण 18 दिसंबर 2022 को होगा। इसके लिए दीपिका जल्द ही करत के लिए रवाना होंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।वैसे हाल ही में दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वो ‘फाइटर’ की शूटिंग से वापस लौट रही थीं। इस फिल्म में वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली हैं।

Exit mobile version