Love And War: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में दीपिका पादुकोण की एंट्री, फैंस हुए एक्साइटिड, जाने कब होगी रिलीज

Love And War: संजय लीला भंसाली की पॉपुलर फिल्म लव एंड वॉर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। पहले से ही आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारों की मौजूदगी से सुर्खियों में रही इस फिल्म में अब दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो गई है।

Love And War

Love And War: संजय लीला भंसाली की पॉपुलर फिल्म लव एंड वॉर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। पहले से ही आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारों की मौजूदगी से सुर्खियों में रही इस फिल्म में अब दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो गई है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी। इसके अलावा सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी को भी फिल्म में खास भूमिका निभाने का मौका मिला है। वे फिल्म में आलिया भट्ट के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।

क्या है फिल्म की कहानी?

लव एंड वॉर में आलिया भट्ट एक कैबरे डांसर की भूमिका में दिखाई देंगी, जबकि रणबीर कपूर और विक्की कौशल इंडियन आर्म्ड फोर्स के ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म बड़े स्टारकास्ट और दमदार कहानी के साथ 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण को आखिरी बार प्रभास के साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी में देखा गया था। इसके बाद वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए मैटरनिटी ब्रेक पर चली गईं। 8 सितंबर को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम दुआ रखा गया है। फिलहाल दीपिका अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

यह भी पढ़े : Mufasa Box Office Collection: मुफासा ने बॉक्स ऑफिस पर किया बेहतरीन कलेक्शन, 50 करोड़ क्लब में जल्द होगी शामिल, जाने कलेक्शन

आलिया भट्ट की अगली फिल्म

आलिया भट्ट, जो हाल ही में फिल्म जिगरा में नजर आई थीं, अब अपनी अगली एक्शन थ्रिलर अल्फा की तैयारी में जुटी हैं। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Exit mobile version