Site icon News1India

Deepika- Ranveer Daughter : दीपिका- रणवीर ने अपनी नन्ही परी का नाम रखा दुआ, जानिए इस नाम का मतलब

Deepika- Ranveer Daughter

Deepika- Ranveer Daughter : बॉलीवुड के शानदार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी नन्ही परी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। एक्ट्रेस ने दिवाली के मौके पर अपनी नन्ही परी की पहली फोटो शेयर की है, साथ ही दीपिका ने अपनी लाडली का नाम भी रिवील कर दिया है। चलिए आपको बताते है रणवीर-दीपिका की नन्ही परी के नाम का क्या मतलब है ?

बेटी का क्यों रखा दुआ नाम ?

9 सितंबर को रणवीर और दीपिका माता पिता बन गए थे, उन्होंने नन्ही परी को जन्म दिया था। वहीं अब दिवाली के मौके पर दीपिका  ने अपनी लाडली की पहली फोटो शेयर की है, हालांकि एक्ट्रेस ने सिर्फ बेटी के पैरों की फोटो दिखाई है। रणवीर-दीपिका की लाडली ने शाइनी रेड कलर का आउटफिट पहना है। वहीं बताया जा रहा है कि रणवीर-दीपिका ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है जिसका मतलब प्रार्थना  है।

सिंघम अगेन के स्टार ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर साझा करते हुए उसका नाम बताया है। उन्होंने लिखा, “दुआ पादुकोण सिंह। ‘दुआ’: जिसका अर्थ है प्रार्थना, क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है। हमारे दिल प्यार से भरे हैं। दीपिका और रणवीर।”

यह भी पढ़े : Amaran Box Office Collection Day 2: बड़ी फिल्मों के क्लैश के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर साउथ की 

क्या है दुआ का अर्थ ?  

बता दें कि दीपिका पादुकोण कोंकणी और रणवीर सिंह सिंधी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के लिए अरबी नाम चुना है। ‘दुआ’ एक फीमेल नाम है, जिसका अर्थ प्रार्थना है। इसका एक धार्मिक संदर्भ भी है, खासकर इस्लाम में, जहां यह ईश्वर से प्रार्थना करने की क्रिया को दर्शाता है। इसके अलावा, दुआ का एक अर्थ अल्बानियाई भाषा में ‘प्यार’ भी है।

Exit mobile version