Site icon News1India

लखनऊ पहुंची प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, क्यों हो रहा है प्रियंका का विरोध?

सही 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा भारत आयी है। हालत देख कर उनके भारत आने का एक ही कारण लग रहा है। बात ये है कि वो पिछले दिनों से मुंबई में एक हेयर प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रही थीं। सुनने में आया कि वो प्रमोशन के बाद सीधे अमेरिका रवाना हो जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

प्रियंका आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों से मुलाकात कर रही

बल्कि वो इन दिनों लखनऊ में हैं। और इस नवाबों के शहर में प्रियंका आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों से मुलाकात कर रही हैं।बात ये भी है कि लखनऊ पहुंची प्रियंका चोपड़ा का स्वागत ढंग से नहीं हो रहा. लखनऊ के कुछ लोग दीवारों पर पोस्टर लगाकर अभिनेत्री के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।

“तुम्हारा नवाबों के शहर में स्वागत नहीं है”

लखनऊ के गोमतीनगर में प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर्स लगे हुए हैं। पोस्टर पर रेड कलर से क्रॉस बने हुए है। इतना ही नहीं इन पोस्टर्स पर लिखा है कि “तुम्हारा नवाबों के शहर में स्वागत नहीं है”। तो अब सवाल यह उठता है कि लखनऊ में प्रियंका के खिलाफ विरोध क्यों हो रहा है? ऐसा कर कौन कर रहा है? अभी तक इस सवालों के कोई भी जवाब नहीं मिल पाए हैं। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version