Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Dhanush and Aishwarya divorce : ऐश्वर्या के तलाक पर कोर्ट की मुहर,यूं खत्म हुई लव स्टोरी

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक को चेन्नई की अदालत ने मंजूरी दे दी है। इन दोनों ने 2004 में शादी की थी। उनके दो बेटे है। लिंगा और यात्रा। शादी के दो दशक बाद भी वेअपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने का फैसला कर चुके हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 28, 2024
in मनोरंजन
aishwara dhanush devorce
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Aishwarya and Dhanush divorce  approved – साउथ के जाने-माने अभिनेता धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के 20 साल बाद तलाक ले लिया है। दोनों ने 2022 में अपने अलगाव की घोषणा की थी।अब चेन्नई की परिवार कल्याण अदालत ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी है।

कोर्ट में हुई तीन बार सुनवाई

खबरों के मुताबिक, अदालत में इस मामले की तीन बार सुनवाई हो चुकी थी। हालांकि, धनुष और ऐश्वर्या इनमें से उस समय कोई भी सेशन में मौजूद नहीं थे। हाल ही में, ऐश्वर्या अदालत में पेश हुईं थी।

RELATED POSTS

No Content Available

जिसके बाद जज ने 27 नवंबर को अंतिम सुनवाई की तारीख तय की थी। इसी सुनवाई के बाद तलाक की अंतिम डिक्री जारी हो गई है।

2004 मे ऐश्वर्या और धनुष की हुई थी शादी

धनुष और ऐश्वर्या ने साल 2004 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं। लिंगा और यात्रा। जनवरी 2022 में धनुष ने ऐश्वर्या के साथ अलगाव की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया “X” पर लिखा था। “दोस्तों, कपल्स, पेरेंट्स और वेल विशर्स के रूप में हमारा यह 18 साल का सफर समझ और एडजस्टमेंट का रहा। लेकिन अब हम उस मोड़ पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं।”

नयनतारा संग विवाद की चर्चा

धनुष हाल ही में एक्ट्रेस नयनतारा के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे। उन्होंने नयनतारा की वेडिंग डॉक्यूमेंट्री में अपनी 2015 की फिल्म नानुम राउडी धान के फुटेज इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

धनुष ने बिना अनुमति यह क्लिप इस्तेमाल करने पर 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था। वहीं, नयनतारा ने इस आरोप पर नाराजगी जताई।

धनुष और ऐश्वर्या की नई शुरुआत

धनुष और ऐश्वर्या का अलगाव दिखाता है कि निजी जीवन के फैसले कितने कठिन हो सकते हैं। शादी के दो दशक गुज़र जानें बाद भी वे अब अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने का फैसला कर चुके हैं।

Tags: Aishwaryaa RajinikanthDhanush divorce
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
ED Big Action

दिल्ली में ED का बड़ा एक्शन, मामले की जांच में पहुंची टीम पर हुआ था हमला

great personalies

Great personalities : किन महान लोगों ने धर्म और मानवता के लिए, त्याग दिया अपनी सारी संपत्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version