Editing Mistake Viral:रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है। हर तरफ फिल्म की तारीफ हो रही है, लेकिन इसी बीच एक छोटी सी गलती ने लोगों का ध्यान खींच लिया। एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के एक सीन में कैमरामैन शीशे में दिख गया है। यही क्लिप अब तेजी से शेयर हो रही है और लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
कौन सा सीन है चर्चा में
अगर आपने फिल्म देखी है, तो आपको बाथरूम वाला फाइट सीन जरूर याद होगा। यही वही सीन है जिसमें यह गलती बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दिखता है कि जब रणवीर सिंह एक्शन कर रहे होते हैं, तब पीछे लगे शीशे में कुछ सेकंड के लिए कैमरामैन की झलक नजर आती है। यही छोटी सी चूक अब चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई है।
यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर लोग इस क्लिप को शेयर करते हुए मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सीन में कैमरामैन दिख गया, ये है असली डिटेलिंग!” इसके साथ हंसने वाले इमोजी भी लगाए।
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “गलती इंसान से ही होती है, माफ कर दो।”
कुछ लोग फिल्म के सपोर्ट में भी दिखे। एक ने कहा, “इतनी बड़ी फिल्म में एक छोटी गलती हो गई तो क्या फर्क पड़ता है?”
हालांकि, कुछ यूजर्स इसे फेक भी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह AI से बनाई गई क्लिप हो सकती है। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने थिएटर में भी यह गलती नोटिस की थी।
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई
फिल्म की कमाई की बात करें तो धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। शनिवार तक फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी।
चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 400 करोड़ के पार पहुंच गया। 22 मार्च शाम 5 बजे तक भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 491.06 करोड़ और नेट कलेक्शन 412.59 करोड़ दर्ज किया गया। चौथे दिन भी फिल्म ने 73.32 करोड़ की कमाई की, जो इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है।
फिल्म की रिलीज और लोकप्रियता
यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच छा गई। इसका पहला पार्ट दिसंबर 2025 में आया था, जिसे भी लोगों ने खूब पसंद किया था। अब दूसरा पार्ट भी उसी तरह सफलता हासिल कर रहा है।
