Bigg Boss 18: इन दिनों बिग बॉस 18 में खूब घमासान देखने को मिल रहा है। जैसे जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है वैसे वैसे शो मे जबरदस्त घमासान नजर आ रहा है। सभी घर वाले फिनाले तक पहुँचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। इस सीजन की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वहीं हाल ही में शो से बाहर हुए दिग्विजय राठी शो के प्रति अपनी नाराजगी जता रहे है। चलिए जानते है दिग्विजय राठी ने क्या कहा।
दिग्विजय ने डिलीट किया ये पोस्ट
दिग्विजय राठी शो से बाहर होगा अनफ़ेयर था, ये दर्शक समित टीवी स्टार्स का भी कहना है। कोई भी नहीं चाहता था के वो शो से बाहर जाए। दिग्विजय राठी ने घर से बाहर होते ही अपनी नाराजगी जताई है। दिग्विजय का कहना है कि उन्हे पहले से ही पता चल गया था कि वो चाहे कितना भी अच्छा कर लें, लेकिन मेकर्स उन्हें जीतने नहीं देंगे।
बिग बॉस मेकर्स पर साधा निशाना
दिग्विजय राठी ने बिग बॉस से जुड़ी सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करके फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने बिग बॉस की अपनी पूरी जर्नी को हमेशा के लिए भुला देने की बात कही है। अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में दिग्विजय ने अपने फैंस से अपील की कि अब कोई भी उनसे बिग बॉस से जुड़े सवाल न करे।
ग्रैंड फिनाले में नहीं दिखेंगे दिग्विजय राठी?
लाइव के दौरान दिग्विजय ने यह भी खुलासा किया कि वे सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं और अब अपना अधिक समय परिवार के साथ बिताने और अपने काम पर ध्यान करने की योजना बना रहे हैं। इस खुलासे के बाद फैंस में यह चर्चा तेज हो गई है कि दिग्विजय राठी शायद Bigg Boss 18 के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा नहीं बनेंगे। गौरतलब है कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है, जिसमें आमतौर पर सभी कंटेस्टेंट्स मौजूद रहते हैं।