Site icon News1India

डाइनिंग विद द कपूर्स में आलिया भट्ट नज़र क्यों नहीं आईं? रणबीर कपूर के भाई अरमान जैन ने खोला पूरा मामला

नेटफ्लिक्स पर आने वाली डॉक्युमेंट्री डाइनिंग विद द कपूर्स के ट्रेलर में रणबीर कपूर तो नजर आए, लेकिन उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट दिखाई नहीं दीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि आख़िर आलिया इस फैमिली शो का हिस्सा क्यों नहीं बनीं। अब इस पर रणबीर के कज़िन और शो के निर्माता अरमान जैन ने खुद जवाब दिया है।

काम के कारण शामिल नहीं हो सकीं आलिया

अरमान जैन ने साफ कहा कि आलिया भट्ट किसी विवाद या पारिवारिक दूरी के कारण नहीं, बल्कि अपने काम की वजह से शो का हिस्सा नहीं बन पाईं। उन्होंने बताया कि आलिया उस समय अपनी शूटिंग के लिए पहले से ही कमिटेड थीं। अरमान ने कहा, “राज कपूर साहब हमेशा कहते थे – काम ही पूजा है। और हमारे परिवार में हर कोई इस बात को मानता है।”

कपूर परिवार में काम को दी जाती है प्राथमिकता

शो की सह-निर्देशक स्मृति मुंध्रा ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि कपूर परिवार में यह बहुत सामान्य बात है कि किसी बड़े कार्यक्रम में भी अक्सर कुछ सदस्य काम के कारण नहीं आ पाते। उनकी मानें तो इस परिवार में मेहनत और काम को सबसे जरूरी माना जाता है।

अरमान जैन ने बताया कि क्रिसमस, दिवाली और अन्य पारिवारिक मौकों पर भी कई बार कुछ लोग काम की वजह से शामिल नहीं हो पाते। इसलिए आलिया का गायब होना कोई असामान्य बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आलिया हमेशा परिवार के करीब हैं और सभी उनके काम को सपोर्ट करते हैं।

भले ही आलिया शो की शूटिंग का हिस्सा नहीं बन सकीं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका प्रमोशन किया और परिवार को पूरा समर्थन दिया। इससे साफ है कि उनके बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है।

21 नवंबर को रिलीज होगा शो

डाइनिंग विद द कपूर्स नेटफ्लिक्स पर 21 नवंबर को रिलीज होने वाला है। यह डॉक्युमेंट्री राज कपूर की 100वीं जयंती को समर्पित है। इसमें परिवार के कई सदस्य एक साथ बैठकर यादें, बातचीत और खाने से जुड़ी परंपराओं को साझा करते नजर आएंगे।

 

Exit mobile version