Site icon News1India

Dipika Kakar health update : दीपिका कक्कड़ की लंबी सर्जरी के बाद की तस्वीरे आई सामने,फैंस का किया धन्यवाद

Dipika Kakar Health Update: टीवी की चहेती बहू अब रिकवरी मोड में आ रही है। मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें लीवर कैंसर का पता चलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी लगभग 14 घंटे लंबी सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद दीपिका की हालत में अब सुधार है और उन्हें ICU से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है।

पति शोएब इब्राहिम का हर कदम पर साथ

दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम लगातार अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस को दीपिका की हेल्थ से जुड़ी अपडेट दे रहे हैं। हाल ही में आए एक व्लॉग में शोएब अस्पताल में दीपिका के लिए खाना सजाते नजर आए। इसी व्लॉग में दीपिका पहली बार सर्जरी के बाद दिखीं, जहां उनकी गर्दन पर बैंडेज साफ नजर आ रहा था।

इमोशनल हुईं दीपिका, कहा- “आप सब की दुआओं ने मुझे ताकत दी”

व्लॉग में दीपिका ने कहा, “ज्यादा कुछ कहने को नहीं है, बस शुक्रिया कहना है”, और वो बोलते-बोलते भावुक हो गईं। उन्होंने अपने फैंस, अस्पताल के स्टाफ और वहां मौजूद मरीजों के परिवारों को शुक्रिया कहा जिन्होंने उनके लिए दुआ की। दीपिका बोलीं, “यहां तक कि हॉस्पिटल में भी लोग मेरे पास आकर कहते थे कि मैम, आप जल्दी ठीक हो जाएंगी। इससे मुझे बहुत हिम्मत मिली।”

क्या हुआ था सर्जरी में?

शोएब ने बताया कि दीपिका की गॉलब्लैडर और लीवर के एक हिस्से को सर्जरी में निकाला गया है, क्योंकि वहां पर ट्यूमर था। डॉक्टरों ने ट्यूमर को पूरी तरह हटा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सर्जरी काफी लंबी और जटिल थी, लेकिन अच्छी बात यह है कि अब दीपिका धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।

फैंस से अपील दुआओं में याद रखें

दीपिका और शोएब दोनों ने अपने फैंस से अपील की है कि वो दुआएं करते रहें। दीपिका ने मुस्कुराते हुए कहा कि अब वो बेहतर महसूस कर रही हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर घर लौट आएंगी।

Exit mobile version